Ranbir Kapoor ने जब सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को चिढ़ाया था शाहिद कपूर का नाम लेकर, एक्ट्रेस ने यूं दिया था पटलकर जवाब, देखें Video

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन आलिया भट्ट मौनी रॉय अक्किनेनी नागार्जुन लीड रोल में नजर आएंगे।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 05:23 PM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 05:23 PM (IST)
Ranbir Kapoor ने जब सबके सामने प्रियंका चोपड़ा को चिढ़ाया था शाहिद कपूर का नाम लेकर, एक्ट्रेस ने यूं दिया था पटलकर जवाब, देखें Video
Ranbir Kapoor And Priyanka Chopra ThrowBack Video Viral When Actor Teased Actress Due To Shahid Kapoor

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और एक्टर रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के हिट स्टार्स हैं। दोनों ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। वहीं इसी बीच दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में रणबीर कपूर एक्ट्रेस प्रियंका को किसी नाम लेकर चिढ़ाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Big Bollywood (@bigbollywoodpage)

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा वायरल हो रहा वीडियो आज का नहीं बल्कि एक थ्रोबैक वीडियो है। इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम फैन पेज पर शेयर किया गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणबीर कपूर, प्रियंका चोपड़ा को एक्टर शाहिद कपूर का नाम लेकर चिढ़ाते हैं। वहीं शाहिद का सुनते ही प्रियंका का फेस एक्सप्रेशन देखने लायक था। फिर क्या था प्रियंका भी कहां पीछे रहने वाली थीं उन्होंने भी रणबीर की टांग खींचते हुए कटरीना कैफ का नाम लेती हैं। 

दोनों स्टार्स का वीडियो का फैंस के बीच काफी पंसद किया जा रहा है। दरअसल, एक कार्यक्रम में दोनों सितारों को अपना परिचय देना होता था, और तभी रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा एक दूसरे को टीज करते हैं। वीडियो में आप सुन सकते हैं कि रणबीर करते हैं, 'हाय, मैं शाहिद कपूर..'। आपको बता दें कि एक वक्त प्रियंका का नाम शाहिद से और रणबीर का नाम कटरीना कैफ संग काफी सुर्खियों में रहा था। वहीं प्रियंका और रणबीर की एक साथ फिल्म की बात करें तो दोनों ने हिट फिल्म 'बर्फी' में एक साथ काम किया था।  

रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी आने  वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ महानायक अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, मौनी रॉय, अक्किनेनी नागार्जुन लीड रोल में नजर आएंगे। अयान मुखर्जी की इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होने वाली है। 

chat bot
आपका साथी