राजपाल यादव हॉलीवुड फिल्‍म में निभाएंगे लीड रोल

राजपाल यादव ने हाल ही में यह कहकर चौंका दिया था कि वह खुद को 'कॉमेडियन' नहीं मानते। अब उन्‍होंने एक और हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। राजपाल का कहना है कि वह एक नहीं दो हॉलीवुड फिल्‍मों में लीड कर रहे हैं। वहीं 10-12 बॉलीवुड

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 27 Jun 2015 11:39 AM (IST) Updated:Sat, 27 Jun 2015 02:06 PM (IST)
राजपाल यादव हॉलीवुड फिल्‍म में निभाएंगे लीड रोल

मुंबई। राजपाल यादव ने हाल ही में यह कहकर चौंका दिया था कि वह खुद को 'कॉमेडियन' नहीं मानते। अब उन्होंने एक और हैरान कर देने वाली बात का खुलासा किया है। राजपाल का कहना है कि वह एक नहीं दो हॉलीवुड फिल्मों में लीड कर रहे हैं। वहीं 10-12 बॉलीवुड फिल्मों में भी वो मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं।

अपने सौतेले बेटे के साथ कहां घूम रही हैं करीना कपूर?

राजपाल इससे पहले हॉलीवुड फिल्म 'भोपाल: ए प्रेयर फॉर रेन' में मार्टिन शीन जैसे कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आ चुके हैं। उन्होंने बताया, 'मैं दो हॉलीवुड प्रोजेक्ट में लीड रोल निभा रहा हूं।'

फिल्म 'भोपाल...' 1984 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुई गैस त्रासदी पर बनी फिल्म थी। इस त्रासदी में हजारों लोग घायल और मारे गए थे।

तो ये पॉप स्टार बन गई हैं दुनिया की सबसे सेक्सी वेजीटेरियन

राजपाल यादव को 'डरना मना है', 'डरना जरूरी है' और 'मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है जिसमें उन्हें गंभीर किरदार निभाए। जल्द ही उनकी कई और फिल्में भी रिलीज होने वाली हैं। राजपाल बताते हैं, 'मैं 10-12 बॉलीवुड फिल्में भी कर रहा हूं, जिनमें मेरा लीड रोल है। इस तरह मैं अगले दो-तीन सालों में 17-18 फिल्मों में काम करूंगा।'

जिया खान सुसाइड केस में सूरज पंचोली से फिर हो सकती है पूछताछ

chat bot
आपका साथी