Exclusive: राजकुमार राव की न्यूटन पहुंची आॅस्कर में, निर्देशक अमित ने जतायी संतुष्टि

राजकुमार राव स्टारर फिल्म न्यूटन आज 22 सितंबर को रिलीज़ हुई है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Fri, 22 Sep 2017 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 23 Sep 2017 08:57 AM (IST)
Exclusive: राजकुमार राव की न्यूटन पहुंची आॅस्कर में, निर्देशक अमित ने जतायी संतुष्टि
Exclusive: राजकुमार राव की न्यूटन पहुंची आॅस्कर में, निर्देशक अमित ने जतायी संतुष्टि

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। निर्देशक अमित वी मसूरकर इस बात से बेहद खुश हैं कि उनकी फिल्म न्यूटन को आॅस्कर के लिए वर्ष 2018 में आॅफिशियल बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज़ केटेगरी के लिए भेजा जा रहा है। खास बात यह है कि यह फिल्म आज मतलब 22 सितंबर को ही रिलीज़ हुई है और आज ही यह खबर आयी है।

इस बारे में अमित ने जागरण डॉट कॉम से बातचीत के दौरान कहा कि मैं बहुत खुश हूं। आॅस्कर एक बड़ा सम्मान है। लेकिन सच कहूं तो मुझे ये पता ही नहीं था कि हमारी फिल्म को हमारी टीम में से किसने एंट्री में भेजा था। मैं इस बात से अनजान था। लेकिन मेरे लिए यह किसी सरप्राइज़ की तरह ही सामने आया है। अमित का कहना है कि आॅस्कर में जाने की ख़बर से हमारी फिल्म को यहां भी काफी प्रोत्साहन मिलेगा। लोग ज्यादा से ज्यादा इसे थियेटर में देखने जाना चाहेंगे। न्यूटन एक ऐसी कहानी है, जो कि हमारी डेमोक्रेसी की हकीकत को बयां करती हैं।लोगों ने आज तक पोलिंग बूथ की नज़र से डेमोक्रेसी की दुनिया नहीं देखी थी। न्यूटन की यही कोशिश है कि वह हकीकत को बिना लाग-लपेट के लोगों के सामने लाये। इस पूरी जर्नी में मैं विशेष कर एक जर्नलिस्ट मंगब कुंजम जो कि दंतेवाड़ा, जहां हमने फिल्म की शूटिंग की है, उन्हें काफी थैंक्स कहूंगा। जिन्होंने हमें पूरी जानकारी दी है इस फिल्म के लिए और उन्होंने पूरी रिसर्च में हमारा साथ दिया है।

यह भी पढ़ें: Exclusive: वरुण धवन ने बताई तापसी पन्नू की खूबियां

अमित ने साथ ही अपने प्रोड्यूसर्स मनीष मुंद्रा और आनंद एल राय को थैंक्स कहा है जिन्होंने इस तरह के विषय को बढ़ावा देकर इसे प्रोत्साहित किया। अमित राजकुमार राव के बारे में यही कहते हैं कि जिस तरह फिल्म न्यूटन में राजकुमार राव का किरदार बिल्कुल सच और ईमानदार वाला है जो अपना काम बिल्कुल ईमानदारी से करने वाला व्यक्ति है। रियल लाइफ में राजकुमार भी उतने ही आॅनेस्ट एक्टर हैं।

chat bot
आपका साथी