Raj Kundra News: अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी राज कुंद्रा और एक अन्य को 23 तक पुलिस कस्टडी

सोमवार देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। इस मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। गिरफ़्तारी के बाद राज को प्रॉपर्टी सेल द्वारा मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 02:30 PM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:39 PM (IST)
Raj Kundra News: अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी राज कुंद्रा और एक अन्य को 23 तक पुलिस कस्टडी
Raj Kundra arrested by Mumbai police. Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ़्तार शिल्पा शेट्टी के पति और बिज़नेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई की अदालत ने 23 जुलाई तक तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। कुंद्रा के साथ एक अन्य आरोपी को भी पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। राज कुंंद्रा को मुंबई पुलिस ने मंगलवार दोपहर को एस्प्लानेड कोर्ट में पेश किया था। 

बता दें, सोमवार देर रात मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को अश्लील फ़िल्में बनाने के आरोप में गिरफ़्तार किया था। इस मामले में राज समेत 11 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। गिरफ़्तारी के बाद राज को प्रॉपर्टी सेल द्वारा मेडिकल जांच के लिए जेजे अस्पताल ले जाया गया। 

जांच के बाद राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस कमिश्नर के दफ़्तर पहुंचाया गया। मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस ने एक अन्य आरोपी रायन थार्प को मुंबई के नज़दीक नेरल से गिरफ़्तार किया था। दोनों को दोपहर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने राज और रायन को 23 जुलाई (शुक्रवार) तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। 

#UPDATE | Mumbai: Actress Shilpa Shetty's husband & businessman Raj Kundra and one Ryan Tharp sent to Police Custody till 23rd July.

— ANI (@ANI) July 20, 2021

क्या है पूरा मामला

पुलिस अश्लील वीडियो बनाने और अपलोड करने के मामले की जांच फरवरी से कर रही है। यह वही मामला है, जिसमें गंदी बात एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की पहले गिरफ़्तारी हुई थी और उन्हें 5 महीने जेल में भी रहना पड़ा था। हालांकि, गहना ज़मानत पर बाहर हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में राज कुंद्रा का नाम तब उछला, जब प्रॉपर्टी सेल द्वारा जांच के दौरान यूके की एक प्रोडक्शन कम्पनी का नाम सामने आया। पुलिस ने इस कम्पनी के एक एक्जीक्यूटिव उमेश कामत को गिरफ़्तार किया था।

उमेश, राज कुंद्रा का पूर्व कर्मी था। आरोप है कि उमेश ने विभिन्न सोशल मीडिया ऐप्स पर कम से कम आठ वीडियो अपलोड किये थे, जिन्हें गहना वशिष्ठ ने शूट किया था। पुलिस को शक़ है कि राज कुंद्रा का इस कम्पनी में स्टेक है। मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने कहा है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं।

chat bot
आपका साथी