Parineeti Raghav: सगाई से पहले दिखी परिणीति के होने वाले दूल्हेराजा की झलक, शाही अंदाज में नजर आए राघव चड्ढा

Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई की पुष्टि की है। उन्होंने कहा ‘मैं दोनों के लिए काफी खुश हूं। दोनों को उनके आने वाले जीवन के लिए ढेर सारी बाधई।‘

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 13 May 2023 05:33 PM (IST) Updated:Sat, 13 May 2023 05:33 PM (IST)
Parineeti Raghav: सगाई से पहले दिखी परिणीति के होने वाले दूल्हेराजा की झलक, शाही अंदाज में नजर आए राघव चड्ढा
Photo Credit: Parineeti Chopra Raghav Chadha Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Parineeti Chopra-Raghav Chadha Engagement: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की  इंगेजमेंट सेरेमनी होने में अब बस कुछ ही घड़ी बाकी है। इंगेजमेंट सेरेमनी की पूरी तैयारी हो चुकी है। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है। वहीं, राघव और परिणीति वेन्यू पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच अब सगाई से पहले होने वाले दूल्हे राजा राघव की पहली झलक सामने आई है। उनका शाही अंदाज देख आप भी देखते रह जाएंगे।

सगाई से पहले सामने आया राघव का वीडियो

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई को लेकर इस वक्त हर तरफ चर्चा में मची हुई है। सगाई से पहले वेन्यू से राघव का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में राघव का लुक देखते ही बन रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि राघव सफेद रंग का कुर्ता-पायजामा पहने हुए नजर आ रहे है। इस दौरान राघव चाय या कॉफी पी रहे हैं। वहीं, वेन्यू पर कई सारे लोग भी सजे-धजे नजर आ रहे हैं। वीडियो में राघव के चेहरे पर ग्लो साफ देखा जा सकता है। राघव का ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

सिख रीति-रिवाजों से होगी सगाई

आपको बता दें कि आज यानी 13 मई को परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सगाई करने जा रहे हैं। दोनों की दोनों की इंगेजमेंट सेरेमनी की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सगाई कपूरथला हाउस, दिल्ली में है। सगाई में शामिल होने के लिए मेहमानों का अना भी शुरू हो गया है।

सगाई में परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा शामिल होने के लिए आ चुकी हैं। प्रियंका के अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी परिणीति की सगाई में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। बता दें कि परिणीति और राघव की सगाई सिख रीति-रिवाजों के साथ होगी। समारोह की शुरुआत सुखमनी साहिब पंथ से होगी और 6 बजे अरदास होगी।

chat bot
आपका साथी