FIR की ख़बरों के बीच दिशा पाटनी के बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया में मचाया तहलका, दिलों के साथ फैंस ने लगायी लाइक्स की झड़ी

दिशा टू-पीस बिकिनी में पानी के बीचों-बीच खड़ी होकर अपने गीले बालों को झटक रही हैं। तस्वीर खींचने की टाइमिंग बड़ी ख़ास है क्योंकि उनके जुल्फ़ों से गिरती पानी की बूंदों को कैमरे ने बड़ी ख़ूबसूरती के साथ क़ैद किया है।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 01:27 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 03:10 PM (IST)
FIR की ख़बरों के बीच दिशा पाटनी के बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया में मचाया तहलका, दिलों के साथ फैंस ने लगायी लाइक्स की झड़ी
Disha Patani Bikini photo goes viral.Photo- Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। टाइगर श्रॉफ की कथित गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी फ़िलहाल एक FIR को लेकर ख़बरों में हैं, जो टाइगर और उनके ख़िलाफ़ मुंबई पुलिस ने दर्ज़ की है। दोनों पर कोरोना वायरस पैनडेमिक नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। इस बीच दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक बिकिनी फोटो पोस्ट करके फैंस के दिल धड़का दिये हैं। दिशा की यह तस्वीर उनकी किसी पुरानी वेकेशन की है, क्योंकि पैनडेमिक की वजह से फ़िलहाल सेलेब्रिटीज़ छुट्टियां सेलिब्रेट करने कहीं बाहर नहीं जा रहे हैं। 

दिशा टू-पीस बिकिनी में पानी के बीचों-बीच खड़ी होकर अपने गीले बालों को झटक रही हैं। तस्वीर खींचने की टाइमिंग बड़ी ख़ास है, क्योंकि उनके जुल्फ़ों से गिरती पानी की बूंदों को कैमरे ने बड़ी ख़ूबसूरती के साथ क़ैद किया है। बैकग्राउंड में शाम का सूरज सुनहरी रोशनी फैला रहा है। इस तस्वीर को देख दिशा के फैंस दीवाने हो गये हैं, जिसका अंदाज़ा तस्वीर को मिले लाइक्स से लगाया जा सकता है। महज़ एक घंटे के भीतर दिशा की इस फोटो को पौने सात लाख लोग लाइक कर चुके थे। 

 

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

कई फैंस ने फायर की इमोजी बनाकर तस्वीर पर अपने दिल का हाल बयां किया है। कई फैंस ने इस शॉट की तारीफ़ की है। हालांकि, दिशा ने इस तस्वीर को खींचने वाले का ज़िक्र नहीं किया है। एक फैन ने दिशा को ख़ूबसूरती की पराकाष्ठा तक कहा है। 

 

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

दिशा पिछले महीने ज़ीप्लेक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में सलमान ख़ान की हीरोइन के तौर पर नज़र आयी थीं। फ़िल्म में दिशा ने दीया नाम की मॉडल का रोल निभाया था। सलमान के साथ दिशा की यह दूसरी फ़िल्म है। दोनों पहली बार भारत में साथ आये थे, जिसमें दिशा ने सलमान के किरदार की नौजवानी के दिनों की प्रेमिका का रोल निभाया था।

 

View this post on Instagram

A post shared by disha patani (paatni) (@dishapatani)

दिशा को बॉलीवुड में टाइगर की गर्लफ्रेंड के रूप में देखा जाता है। हालांकि, दोनों ने कभी सार्वजनिक तौर पर इसे स्वीकार नहीं किया है, मगर टाइगर का परिवार भी दिशा को पसंद करता है और वो अक्सर उनके साथ फैमिली वेकेशंस पर जाती हैं। दिशा, टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ की भी अच्छी दोस्त हैं।

chat bot
आपका साथी