तस्वीरें: अमेरिका में मना इस स्टार का बर्थडे, शाहरुख़ ने कराया मुंह मीठा

वैसे उनके रोल के बारे में तो पता नहीं लेकिन अनुष्का शर्मा से कनेक्शन जरुर होगा क्योंकि अनुष्का, फिल्म में साइंटिस्ट बनी हैं।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM (IST) Updated:Mon, 04 Jun 2018 05:41 PM (IST)
तस्वीरें: अमेरिका में मना इस स्टार का बर्थडे, शाहरुख़ ने कराया मुंह मीठा
तस्वीरें: अमेरिका में मना इस स्टार का बर्थडे, शाहरुख़ ने कराया मुंह मीठा

मुंबई। आर माधवन बेहद टैलेंटेड एक्टर हैं। पिछले दिनों पीठ दर्द से परेशान थे लेकिन अब फिट हो कर अमेरिका में शूटिंग कर रहे हैं। हाल ही में 48 साल के हुए तो उनका जन्मदिन मनाया गया। ख़ास इसलिए था क्योंकि साथ थी शाहरुख़ एंड ज़ीरो गैंग।

दरअसल माधवन इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म ज़ीरो में एक अहम् रोल के लिए शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग बड़े जोर-शोर से अमेरिका में चल रही है। लेकिन कास्ट एंड क्रू के लिए एक ख़ुशी का भी पल आया जब सेट पर माधवन का बर्थ डे मनाया गया। ज़ीरो के हीरो शाहरुख़ खान और अनुष्का शर्मा के सामने मैडी (माधवन का प्यार से लिया जाने वाला नाम) ने केक काटा। किंग खान भला इस मौके पर पीछे कहां रहने वाले थे। आगे बढ़ कर केक खिलाया। फोटो तो बनती ही थी। अलबामा से ये तस्वीरें दुनिया भर में पहुँचने में वक्त भी नहीं लगा।

माधवन, आनंद एल राय के पसंदीदा हीरो रहे हैं। तनु वेड्स मनु के दोनों भाग में उन्होंने जो काम किया था ज़ाहिर है उस बात को लेकर आनंद एल राय ने तय किया होगा कि वो इस फिल्म में भी माधवन की जगह बनायेंगे। वैसे उनके रोल के बारे में तो पता नहीं लेकिन अनुष्का शर्मा से कनेक्शन जरुर होगा क्योंकि अनुष्का, फिल्म में साइंटिस्ट बनी हैं। ज़ीरो की शूटिंग नासा में की जानी है और माधवन भी उसका हिस्सा हैं। फिल्म ज़ीरो शाहरुख़ खान का अहम् प्रोजेक्ट है। फिल्म में वो एक बौने का रोल कर रहे हैं और अपने पहले प्रोमो में ही उन्होंने इस बात को स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म का नाम इसलिए ज़ीरो है क्योंकि जब ज़ीरो किसी के पीछे लग जाता है तो वो उसकी ज़िंदगी बदल देता है। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा हैं जो एक असफल वैज्ञानिक का रोल कर रही हैं जबकि कटरीना कैफ, शराब पीने वाली हीरोइन का। इस फिल्म में सितारों की फ़ौज नज़र आने वाली है। काजोल, रानी मुखर्जी , करिश्मा कपूर , दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट कुछ देर के लिए होंगी। श्रीदेवी भी दिखेंगी, जिन्होंने अपने निधन ने पहले ही एक सीन शूट कर लिया था। अभय देओल भी होंगे, जिनके साथ सुश्री श्रेया मिश्रा को लॉच किया जा रहा है ।

फिल्म ज़ीरो इस साल 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। हाल ही में ये भी ख़बर आई थी कि इस ईद पर जब सलमान खान अपनी फिल्म रेस 3 लेकर आयेंगे तो उस दिन उनका फिल्म ज़ीरो में किया गया छोटा सा रोल भी सबके सामने आएगा। बताया जा रहा है कि ज़ीरो के मेकर्स ने रेस 3 के साथ उनकी फिल्म में सलमान के किये गए काम की एक झलक जारी करने की योजना बनाई है। ज़ीरो में सलमान, एक गाने और कुछ सीन्स में भी हैं।

यह भी पढ़ें: 9 साल बाद आज से 10 का दम, कितने प्रतिशत देखेंगे सलमान का ये खेल

chat bot
आपका साथी