प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में जैमी के साथ डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके, देखिए वीडियो

इस मौके पर फेमस अमेरिकन एक्टर रोबर्ट डाउनी भी मौजूद थे। फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' 2019 की शुरुआत में रिलीज़ होगी।

By Rahul soniEdited By: Publish:Mon, 14 Aug 2017 08:19 PM (IST) Updated:Mon, 14 Aug 2017 08:19 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में जैमी के साथ डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके, देखिए वीडियो
प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका में जैमी के साथ डांस फ्लोर पर लगाए ठुमके, देखिए वीडियो

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल ने विदेशों में भी सफलता का परचम लहराया है। हॉलीवुड फिल्म से लेकर हॉलीवुड शो तक तक, प्रियंका चोपड़ा ने अपना टैलेंट दिखाया है। प्रियंका इन दिनों अमेरिका में हैं और हाल ही में अमेरिकन कॉमेडी फिल्म की शूटिंग के बाद प्रियंका ने एक इवेंट में जबरदस्त ठुमके लगाए। 

प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' का अहम हिस्सा हैं। इस फिल्म की शूटिंग अमेरिका में चल रही थी जिसके लिए प्रियंका अमेरिका में ही हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग पूरी हुई है जिसके बाद एक फंड रेज़िंग इवेंट में प्रियंका जबरदस्त डांस करती नज़र आईं। खास बात यह कि वह अमेरिकन एक्टर जैमी के साथ ठुमके लगा रही थीं। प्रियंका के इस पार्टी के दौरान किए गए डांस के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बोलो जय कन्हैया लाल की: शेखर कपूर का सपना... नंदलाला

Another video: @priyankachopra performs onstage with Jamie Foxx at the 2017 Apollo in the Hamptons event last night ✨ pic.twitter.com/Ry5em6ux1c

— best of priyanka (@badpostpriyanka) August 14, 2017

प्रियंका चोपड़ा के डांस करते हुए वीडियो ट्विटर पर शेयर किए गए हैं जो काफी वायरल हो रहे हैं। 

Video: @priyankachopra on the stage with @iamjamiefoxx today at Ron Perlman's apollo fundraiser. pic.twitter.com/KNsxiUjJbW

— best of priyanka (@badpostpriyanka) August 13, 2017

आपको बता दें कि, इस मौके पर फेमस अमेरिकन एक्टर रोबर्ट डाउनी भी मौजूद थे। फिल्म 'इज़ंट इट रोमांटिक' 2019 की शुरुआत में रिलीज़ होगी।

chat bot
आपका साथी