प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के बाद अब मीरा चोपड़ा

कुणाल एम शाह, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से यह साबित कर चुकी हैं कि वह एक बेहतरीन एक्सट्रेस हैं। प्रियंका के बाद उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी फिल्म इश्कजादे में बेहतरीन अभिनय किया। चोपड़ा खानदान की इन बेटियों ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। अब चोपड़ा परिवार की एक और बेटी फिल्मों में कदम रख रही हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 17 Apr 2013 04:36 PM (IST) Updated:Wed, 17 Apr 2013 05:03 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा, परिणीति चोपड़ा के बाद अब मीरा चोपड़ा

कुणाल एम शाह, मुंबई। प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से यह साबित कर चुकी हैं कि वह एक बेहतरीन एक्सट्रेस हैं। प्रियंका के बाद उनकी बहन परिणीति चोपड़ा ने भी फिल्म इश्कजादे में बेहतरीन अभिनय किया। चोपड़ा खानदान की इन बेटियों ने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है। अब चोपड़ा परिवार की एक और बेटी फिल्मों में कदम रख रही हैं।

जी हां, प्रियंका की एक और बहन बॉलीवुड का रुख कर रही हैं। विक्रम भट्ट की आने वाली फिल्म में प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा चोपड़ा अभिनय करती दिखेंगी। सूत्र ने बताया कि फिल्म का यह प्रोजेक्ट पहले प्राची को दिया गया था, लेकिन डेट्स मैच न होने से प्राची ने मना कर दिया, तो रोल मीरा की झोली में आ गया।

विक्रम ने बताया कि मैं किसी और फिल्म के लिए मीरा से मिला था। मीरा बहुत अच्छी है, हमें जैसी हीरोइन चाहिए मीरा वैसी ही हैं। मीरा हमारे साथ शामिल हुई इसकी हमें बेहद खुशी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी