प्रियंका का हाथ लगा और सिक्किम से कान फेस्टिवल पहुंची 'पाहुना'

पाखी ख़ुद मुंबई में रहती हैं, फिर भी उन्होंने मीलों दूर स्थित सिक्किम में फ़िल्म बनाई है। इस बारे में वो कहती हैं, ''मैं 13 साल पहले सिक्किम गई थी। मैं आर्ट ऑफ़ लिविंग की टीचर थी।''

By मनोज वशिष्ठEdited By: Publish:Thu, 11 May 2017 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 11 May 2017 05:24 PM (IST)
प्रियंका का हाथ लगा और सिक्किम से कान फेस्टिवल पहुंची 'पाहुना'
प्रियंका का हाथ लगा और सिक्किम से कान फेस्टिवल पहुंची 'पाहुना'

मुंबई। इसे प्रियंका चोपड़ा का मिडास टच की कहा जाएगा कि 'पाहुना' का ट्रेलर सिक्किम से कान फ़िल्म फेस्टिवल का सफ़र तय करेगा। 17 मई से शुरू हो रहे इस प्रेस्टिजस फेस्टिवल में 'पाहुना' का ट्रेलर दिखाया जा रहा है। 

'पाहुना' की डायरेक्टर पाखी ए टायरवाला ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा, ''जब से प्रियंका इस प्रोजेक्ट में शामिल हुई हैं, चीज़ें आसान होने लगी हैं। सिक्किम सरकार इस फ़िल्म में एक तरह से को-प्रोड्यूसर बन गई है। प्रोजेक्ट मार्च 2016 से शुरू हो गया था, और प्रियंका दिसंबर में इससे जुड़ी हैं। वो जब इंडिया आईं तो मुझसे मिली थीं। जल्दी से रेकी की गई और मार्च से शूटिंग शुरू हो गई। बतौर प्रोड्यूसर प्रियंका काफी मददगार रहीं। वो दूसरों प्रोड्यूसर्स से अलग नज़रिया रखती हैं।''

यह भी पढ़ें: हिंदी मीडियम से निकले तो हॉलीवुड की पज़ल में फंसे इरफ़ान ख़ान

टायरवाला प्रियंका की पारखी नज़र की भी तारीफ़ करती हैं। पाखी कहती हैं, ''पाहुना का स्थानीय बाज़ार नहीं है। उन्होंने इसे विश्व सिनेमा की तरह देखा। इसलिए ये सोचकर अच्छा लगता है कि कोई तो है, जो इसे पूरी तरह समझता है।'' फ़िल्म में कोई जाना-पहचाना चेहरा नहीं है। पाखी बताती हैं कि सब स्थानीय कलाकार हैं। अमोल सुब्बा और इशिका गुरुंग लीड रोल्स में हैं।

यह भी पढ़ें: अरबाज़ ख़ान और मलायका के तलाक़ को अदालत ने दी मंजूरी

दिलचस्प बात ये है कि पाखी ख़ुद मुंबई में रहती हैं, फिर भी उन्होंने मीलों दूर स्थित सिक्किम में फ़िल्म बनाई है। इस बारे में वो कहती हैं, ''मैं 13 साल पहले सिक्किम गई थी। मैं आर्ट ऑफ़ लिविंग की टीचर थी। मुझे इस राज्य से प्यार हो गया। वहां फ़िल्म बनाने का मक़सद ये नहीं था कि कोई कांप्टीशन नहीं है, बल्कि ये वहां की पहली फीचर फ़िल्म होगी। सिक्किमी फ़िल्में बनती हैं, मगर वो होम वीडियोज़ जैसी होती हैं।'' बता दें कि 'पाहुना' का मतलब विज़िटर होता है। 

chat bot
आपका साथी