प्रियंका चोपड़ा अब निकोल किडमैन और मेट डेमोन के साथ करेंगी ये काम !

प्रियंका अभी कुछ ही दिन पहले भारत लौटी हैं और इस समय नया साल मनाने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ गोवा में हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड फिल्म साइन करेंगी।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Sat, 31 Dec 2016 11:26 AM (IST) Updated:Sat, 31 Dec 2016 12:03 PM (IST)
प्रियंका चोपड़ा अब निकोल किडमैन और मेट डेमोन के साथ करेंगी ये काम !

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा दिनों दिन नई ऊचाइयां छूती जा रही हैं और इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका को 2017 के प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स प्रेजेंट करने के लिए आमंत्रित किया गया है।

अगले साल आठ जनवरी को लॉस एंजेलिस के ब्रेवर्ली हिल्टन में होने वाले इस अवॉर्ड सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा ड्रेव बेरीमोर , सोफिया वर्गेरा , निकोल किडमैन और मेट डिमोन जैसी हॉलीवुड की बड़ी हस्तियों के साथ अवॉर्ड्स प्रेजेंट करेंगी। वो पहली बार इस अवॉर्ड समारोह में शिरकत कर रही हैं। अमरीकी टीवी शो 'क्वांटिको ' और हॉलीवुड फिल्म बेवॉच में काम करने के बाद इंटरनेशनल लेवल पर प्रियंका का ग्राफ काफी ऊपर चढ़ा है। प्रियंका इस साल पीपुल्स च्वॉयस अवॉर्ड्स में मौजूद थी और ऑस्कर में भी पहुंची और उसके बाद एमी अवॉर्ड्स में भी नज़र आईं।

शाहरुख़ के साथ काम करने को लेकर प्रियंका ने बताया ये सच

We're also pleased to announce Timothy Olyphant, Justin Theroux, and @priyankachopra as presenters for the 74th Golden Globe Awards. pic.twitter.com/7n57woZ2EJ

— Golden Globe Awards (@goldenglobes) December 30, 2016

प्रियंका अभी कुछ ही दिन पहले भारत लौटी हैं और इस समय नया साल मनाने के लिए परिवार और दोस्तों के साथ गोवा में हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही वो बॉलीवुड फिल्म साइन करेंगी।
chat bot
आपका साथी