प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 25 करोड़ की डील!

प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में शोहरत कमाने के बाद हॉलीवुड में भी पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। एबीसी स्टूडियो के साथ एक साल की सिंगिंग डील साइन कर चुकी प्रियंका ने लॉस एंजिलिस में एक नए शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ये शो तीन महीनों तक

By rohit guptaEdited By: Publish:Fri, 30 Jan 2015 08:47 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jan 2015 08:49 AM (IST)
प्रियंका चोपड़ा ने साइन की 25 करोड़ की डील!

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड में शोहरत कमाने के बाद हॉलीवुड में भी पांव जमाने शुरू कर दिए हैं। एबीसी स्टूडियो के साथ एक साल की सिंगिंग डील साइन कर चुकी प्रियंका ने लॉस एंजिलिस में एक नए शो के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। ये शो तीन महीनों तक चलेगा।

विशाल भारद्वाज को मिली चेतावनी, माफी मांगो या 50 लाख दो!

लेकिन खबर ये नहीं है, बल्कि ये है कि वो एबीसी के इस शो के लिए 25 करोड़ रुपये लेंगी। सुनने में आया है कि वो इस शो के दौरान एक आलिशान विला में रहेंगी।

एक बेव पोर्टल की खबर के मुताबिक, 'एक जगह को मंदिर के तौर पर बनाया गया है जहां प्रियंका रोजाना पूजा कर सकें। उनके और उनके परिवार की कुछ तस्वीरें वहां लगाई जाएंगी। उनकी पसंदीदा चीजों को सजाने के लिए एक इंटीरियर डिजाइनर को साइन किया गया है।'

अच्छा तो इनकी जगह आने वाले थे ये सलेब्रिटीज !!

पिछले दिनों ही प्रियंका ने कहा था कि न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले कम पैसे दिए जाते हैं। लेकिन लगता है कि प्रियंका ने इस प्रथा को बदलने की पहल खुद करने का फैसला कर लिया है।

संगीत नाटक अकादमी के चेयरमैन बने शेखर सेन

chat bot
आपका साथी