दीपिका पादुकोण से 'कैट-फाइट ' पर बोली प्रियंका , राहें तो जुदा हैं पर...

आज के दौर में प्रियंका और दीपिका के बीच काटें की टक्कर होती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के समय भी दोनों के बीच के अहम् का टकराव साफ़ देखा गया था।

By Manoj KhadilkarEdited By: Publish:Fri, 09 Dec 2016 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 09 Dec 2016 07:15 PM (IST)
दीपिका पादुकोण से 'कैट-फाइट ' पर बोली प्रियंका , राहें तो जुदा हैं पर...

मुंबई। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के नाम सामने आते ही उनके बीच की राइवलरी की बातें होने लगती हैं और जब से दोनों हॉलीवुड पहुंची हैं, वर्चस्व की लड़ाई तेज़ हो गई है। प्रियंका चोपड़ा ने अब ऐसी खबरों पर पहली बार अपनी जुबान खोलते हुए खरी-खरी कही है।

बॉलीवुड में हर दौर-दशक में सितारों के बीच टकराव हुए हैं और आजकल बातें प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण को लेकर हैं। कभी बॉलीवुड से हॉलीवुड सफर को लेकर गॉसिप बनते हैं तो कभी इस बात को लेकर कि किसका हीरो ज्यादा बड़ा स्टार है। ये भी ख़बरें सुर्ख़ियों में रहती हैं कि जिस इवेंट में प्रियंका गई थी वो भव्य था या दीपिका वाला। इस सब बातों को लेकर प्रियंका ने बड़ी ही सफाई से अपनी बात रखी है। एक अखबार को दिए इंटरव्यू में प्रियंका ने कहा है कि जब हम दोनों एक ही तरह का काम कर रहे हैं तो तुलना तो होनी ही है। सुर्खियां जो चाहिए सबको। ठीक है लोग जो चाहें सोचे , लेकिन सही मायनो में हम दोनों अलग किस्म के इंसान हैं। हमारी पसंद भी अलग हैं। अब हर बात को कैट फाइट या झगड़ों से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।

शाहिद कपूर के सामने मीरा ने खोले शादी से पहले के राज़

प्रियंका ने कहा कि लोग ये सोचते हैं कि हम दोनों हमेशा एक दूसरे को नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं। ये बात कतई सही नहीं हैं। प्रियंका के मुताबिक जहां भी काम की बात आएगी , कॉम्पिटिशन तो होगा ही। ठीक वैसा ही जैसा मर्दों ( हीरो ) में। लेकिन पता नहीं क्यों हमेशा दो हीरो की बात होती है तो ब्रोमांस यूज़ किया जाता है और जब हीरोइन की बात हो तो - कैट-फाइट। प्रियंका ने कहा कि हम भी प्रोफेशनल्स हैं और अपने काम को बख़ूबी जानते हैं , इसलिए हमारी इस बात का तो सम्मान किया ही जाना चाहिए।

Exclusive: 'एक विलेन', जो हीरो को पीटकर बटोरता था तालियां!

दरअसल ये बात तो साफ है कि आज के दौर में प्रियंका और दीपिका के बीच काटें की टक्कर होती है। संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी की शूटिंग के समय भी दोनों के बीच के अहम् का टकराव साफ़ देखा गया था। और अब तो मामला हॉलीवुड पहुंचा है और वहां भी ' तेरी साड़ी से सफ़ेद मेरी साड़ी ' वाला किस्सा दोहराया ही जाएगा।

chat bot
आपका साथी