निक जोनस की बाहों में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें

याट पार्टी की एक तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही पीसी बड़े रोमांटिक अंदाज में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेटी हुई हैं। निक कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Mon, 03 Jan 2022 11:54 AM (IST) Updated:Mon, 03 Jan 2022 01:09 PM (IST)
निक जोनस की बाहों में नजर आईं प्रियंका चोपड़ा, शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें
Image Source: Priyanka Chopra Social Media page

नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra New Year Photos: प्रियंका चोपड़ा ने नए साल का स्वागत धूमधाम से किया। उन्होंने पति निक जोनस और दोस्तों के साथ एक याट पर पार्टी करके 2022 का शानदार आगाज किया। प्रियंका ने नए साल के इस जश्न की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि देसी गर्ल ने पति निक जोनस और दोस्त नताशा पूनावाला के साथ शानदार समय बिताया।

प्रियंका ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, फोटो डंप, अपने फ्रेंड्स और फैमिली के लिए बहुत ग्रेटफुल हूं। लाइफ सेलिब्रेट करते हुए 2022 का स्वागत है। हैप्पी न्यू ईयर... प्रियंका कहां छुट्टियां मना रही हैं, इसके बारे में उन्होंने अपनी पोस्ट में कुछ भी मेंशन नहीं किया। लोकेश के नाम पर उन्होंने हैवेन लिखाकर हैग किया। यहां देखें तस्वीरें...

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

निक संग रोमांटिक हुईं प्रियंका चोपड़ा

याट पार्टी की एक तस्वीर में प्रियंका पिंक कलर की मैक्सी ड्रेस में नजर आ रही हैं। साथ ही पीसी बड़े रोमांटिक अंदाज में निक जोनस की गोदी में सिर रखकर लेटी हुई हैं। निक कलरफुल शर्ट पहने हुए हैं। एक दूसरी फोटो में प्रियंका ऑरेंज बिकिनी में सनबाथ लेती हुई दिखाई दे रही हैं। उनके पीछे समंदर का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। तो एक अन्य तस्वीर में याच पर जकूजी देखने को मिल रहा है।

वायरल हुई थी ये तस्वीर

इससे पहले प्रियंका के पति निक भी अपने न्यू ईयर सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कर चुके हैं। इस फोटो में वो प्रियंका को किस करते नजर आए थे, और बैकग्राउंड में पार्टी डेकोरेशन दिखाई दे रहा था। निक ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा था, माय फॉरएवर न्यू ईयर किस।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में प्रियंका द मैट्रिक्स में सति का किरदार निभाती नजर आईं थीं। तो वहीं बॉलीवुड में उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था। इसके बाद दर्शकों को उनकी फिल्म का इंतजार है। खबर है कि जल्द ही वो फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग इस साल शुरू होगी।

chat bot
आपका साथी