Priyanka Chopra In Dance Deewane: जब पंजाबी बोलने लगे निक जोनस, कहा- प्रियंका की तरफ देखो तो बत्तीसी तोड़ दूंगा

Nick Jonas Talking In Punjabi प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस पंजाबी भाषा में बातचीत करते नजर आए। आप भी जानें आखिर क्या है माजरा...

By Mohit PareekEdited By: Publish:Thu, 26 Sep 2019 03:55 PM (IST) Updated:Thu, 26 Sep 2019 04:10 PM (IST)
Priyanka Chopra In Dance Deewane: जब पंजाबी बोलने लगे निक जोनस, कहा- प्रियंका की तरफ देखो तो बत्तीसी तोड़ दूंगा
Priyanka Chopra In Dance Deewane: जब पंजाबी बोलने लगे निक जोनस, कहा- प्रियंका की तरफ देखो तो बत्तीसी तोड़ दूंगा

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी काफी सुर्खियों में रहती है और दोनों अधिकतर एक साथ दिखाई देते हैं। अभी प्रियंका चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म द स्काई इज पिंक के प्रमोशन में व्यस्त हैं और भारत में ही हैं। जब प्रियंका चोपड़ा फिल्म प्रमोशन के लिए शो डांस दीवाने में पहुंची तो वहां भी निक उन्हें मिल गई। साथ ही निक जोनस इंग्लिश में नहीं पंजाबी में बात कर रहे थे। आप भी यह पढ़कर सोच में पड़ जाएंगे कि ये कैसे हो सकता है... जानते हैं आखिर माजरा क्या है?

दरअसल, जब प्रियंका डांस दीवाने के सेट पर पहुंची तो वहां डिजिटल निक जोनस बनाया हुआ था यानी एक निक जोनस का फोटो था, जिसमें पंजाबी भाषा में वॉइस ओवर जोड़ा गया था। इस दौरान डिजिटल निक की तरफ से आवाज आती है, 'अगर तुम प्रियंका की तरफ देखोगे तो मैं तुम्हारी बत्तीसी तोड़ दूंगा। उसके बाद अर्जुन पूछता है, ' आपने पंजाबी कैसे सीखी? तो निक ने जवाब दिया, 'चोपड़ा से शादी की, पंजाबी नहीं आएगी क्या?'

.@priyankachopra aur @MadhuriDixit ko sath dekh kar humara hi nahi, @Thearjunbijlani ka bhi dil dola, par unke armaano par paani pherne aa gaye hai koi!😜 Tune in to the #DD2Finale on 28th Sept, Sat at 8 PM. #DanceDeewane2 #PriyankaOnDanceDeewane @TheTusharKalia @ShashankKhaitan pic.twitter.com/6C0sFp45yv

— COLORS (@ColorsTV) September 25, 2019

उसके बाद अर्जुन पूछते हैं, 'आप यहां कैसे आए?', तो निक कहते हैं,' प्रियंका के पीछे पीछे आता हूं। तेनु बहुत मिस करता हूं, इसलिए तेरी तस्वीर से किस करता हूं।' अर्जुन और निक की बातचीत का वीडियो कलर्स ने शेयर किया है, जिसे काफी पंसद किया जा रहा है। लोग इसे रीट्वीट कर रहे हैं और इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

 

View this post on Instagram

What a finale... such amazing talent... #DanceDeewane Thank you for having me @madhuridixitnene @shashankkhaitan @thetusharkalia @arjunbijlani #TheSkyIsPink in theatres Oct 11.

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 24, 2019 at 10:22am PDT

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्‍काई इज पिंक' अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। द स्काई इज पिंक में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी अहम भूमिका हैं। इस फिल्म का निर्देशन शोनाली बोस ने किया है। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर थीं।

chat bot
आपका साथी