Priyanka Chopra ने खूब चटकारे ले कर खाए गोलगप्पे, फिर आया डोसा का नंबर, यहां देखें PHOTOS

प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम है सोना। यहां इंडियन खाना भी उपलब्ध है। पहली बार सोना में पहुंची प्रियंका ने सबसे पहले गोलगप्पे के चटकारे लिए। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा..

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 10:59 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 10:59 AM (IST)
Priyanka Chopra ने खूब चटकारे ले कर खाए गोलगप्पे, फिर आया डोसा का नंबर, यहां देखें PHOTOS
Image Source: Priyanka Chopra Official Instagram Account

नई दिल्ली, जेएनएन। प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अमेरिका वापस लौटी हैं वो पिछले काफी दिनों से काम की वजह से लंदन में थीं। अमेरिका आते ही प्रियंका भारतीय खाने की याद आई वो पहुंच गईं गोलगप्पे खाने। देसी गर्ल की गोलगप्पे खाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। लोगों को प्रियंका का ये अंदाज काफी पंसद आ रहा है।

प्रियंका ने लिए गोलगप्पे के चटकारे

दरअसल, प्रियंका ने कुछ दिनों पहले न्यूयॉर्क में अपना नया रेस्टोरेंट खोला है जिसका नाम है 'सोना'। यहां इंडियन खाना भी उपलब्ध है। पहली बार सोना में पहुंची प्रियंका ने सबसे पहले गोलगप्पे के चटकारे लिए। तस्वीरें शेयर करते हुए प्रियंका ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'मुझे यकीन ही नहीं हो रहा कि मैं आखिरकार 'सोना' में हूं. मैं अपनी तीन साल की प्लानिंग का फल देख पा रही हूं. रसोई में जाकर 'सोना' की टीम से मिलने के लिए दिल बेकरार हो उठा, जिन्होंने इतना मजेदार अनुभव कराया.'

बताया ये अनुभव

प्रियंका ने आगे लिखा, 'मेरे नाम का डाइनिंग रूम 'मिमिज' से लेकर भव्य इंटीरियर तक, भारतीय कलाकारों की शानदार कलाए, जो कि बिक्री के लिए हैं, स्वादिष्ट खाना और ड्रिंक्स, सभी चीजों का अनुभव शानदार और अनोखा है। ये न्यूयॉर्क शहर के बीचो-बीच है।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

गोलगप्पे के साथ डोसा भी था मौजूद 

प्रियंका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके टेबल पर खाने के कई व्यंजन नजर आ रहे हैं। इनमें पकौड़ा और चटनी-सांभर के साथ डोसा मुख्य है। प्रियंका के विदेशी दोस्तों ने भी भारतीय खाने का लुत्फ उठाया। तस्वीर में टेबल पर गोलगप्पे रखे हुए हैं। इससे पहले प्रियंका ने एल्कोहल के साथ गोलगप्पे का विचार रखा था।

टेक्स्ट फॉर यू में नजर आएंगी प्रियंका 

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा  ने इस साल की शुरुआत में लंदन में सैम ह्यूगन, सेलीन डायोन, रसेल टोवी, स्टीव ओरम और ओमिड जलीली के साथ रोमांटिक ड्रामा 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग पूरी कर ली है। 

chat bot
आपका साथी