'Alcohol' के एड में दिखेंगे Priyanka Chopra और Nick Jonas, सामने आई तस्वीरें

Priyanka Chopra And Nick Jonas Photos प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पहली बार विज्ञापन में नजर आएंगे और इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Thu, 29 Aug 2019 08:59 AM (IST) Updated:Thu, 29 Aug 2019 09:06 AM (IST)
'Alcohol' के एड में दिखेंगे Priyanka Chopra और Nick Jonas, सामने आई तस्वीरें
'Alcohol' के एड में दिखेंगे Priyanka Chopra और Nick Jonas, सामने आई तस्वीरें

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस काफी सुर्खियों में रहते हैं और उनके मस्ती, पार्टी, इवेंट की कई तस्वीरें भी सामने आती रहती हैं। ये तस्वीरें बताती हैं कि वो दोनों एक दूसरे से कितना प्यार करते हैं और उनकी बॉन्डिंग कितनी स्ट्रॉन्ग है। फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों ट्रेंडिंग कपल है, जिनकी चर्चा होती रहती है। कपल एक साथ कई मौके पर दिखाई देता रहता है, लेकिन अब प्रियंका-निक एक साथ एक कॉमर्शियल एड में नजर आएंगे। यह पहला विज्ञापन होगा, जिसमें दोनों पहली बार एक साथ दिखाई देंगें।  

सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की कई तस्वीरें भी वायरल हो रही है, जिसमें दोनों सेलेब्रिटी एक साथ बैठे हैं और उनके हाथ में ग्लास है। माना जा रहा है कि यह तस्वीरें उस विज्ञापन का हिस्सा हो सकती हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, दोनों जल्द ही एक विज्ञापन में नजर आने वाले हैं।

वहीं निक जोनस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी टकीला ब्रांड को लॉन्च करने की बात कही है। उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर की थीं। इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा के फैन पेज पर कई तस्वीरें शेयर की गई है, जिसमें निक और प्रियंका साथ हैं। 

Unlike other Tequilas, @VillaOne uses 100% blue weber agave from both the highland and the lowland regions of Jalisco. We're incredibly proud of this product we've worked so hard on and hope you guys love it too. Here's to #LifeAsItShouldBe! https://t.co/2xHZrV64PV" rel="nofollow pic.twitter.com/NdPUtQVgGO

— Nick Jonas (@nickjonas) August 28, 2019

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा शराब के विज्ञापन में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने काफी ट्रोल किया गया था। वहीं स्मोकिंग को लेकर भी प्रियंका कई बार ट्रोल हो चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने पहले खुद को अस्थमा का पेशेंट बताया था। 

chat bot
आपका साथी