गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में छा गयीं प्रियंका चोपड़ा!

कपिल के शो पर प्रियंका ने कहा भी कि वो अपने आप को काफी खुशकिस्मत मानती हैं!

By Hirendra JEdited By: Publish:Mon, 09 Jan 2017 10:10 AM (IST) Updated:Mon, 09 Jan 2017 11:01 AM (IST)
गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में छा गयीं प्रियंका चोपड़ा!

मुंबई। दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा इनदोनों अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में धूम मचाई हुई हैं। पिछले दिनों अपने जन्मदिन पर दीपिका छायी रहीं तो अब बारी प्रियंका चोपड़ा की थीं और उन्हें यह मौक़ा मिला रविवार को 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवार्ड्स में।

अवार्ड शो में अपनी उपस्तिथि और ग्लैमर से प्रियंका सुर्ख़ियों में हैं। 74वें गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड की घोषणा से पहले प्रियंका चोपड़ा गोल्डन ग्लोब्स के रेड कार्पेट पर दिखीं।

इसे भी पढ़ें: बेंगलुरु केस पर अब जाकर आया शाह रुख़ ख़ान का बयान!

बेहद ही खूबसूरत गोल्डन गाउन में प्रियंका हॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर दे रही थीं। प्रियंका ने राल्फ लॉरेन का गोल्डन कलर गाउन पहन रखा था। वी नेक और फुल स्लीव्स गाउन में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थीं। साथ ही गाउन के साथ लोरेन श्वार्ट्ज नेकलेस उनके लुक को और बेहतर बना रहा था। विडियो में देखिये प्रियंका की बैक स्टेज मस्ती...

इसे भी पढ़ें: 'दंगल' बनी दूसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म, जानें कौन सी है पहली!

Backstage with #GoldenGlobes presenters @priyankachopra and @JDMorgan! pic.twitter.com/6PQfMpEN16

— Golden Globe Awards (@goldenglobes) January 9, 2017

प्रियंका चोपड़ा ने हॉ़लीवुड के ए लिस्ट एक्टर्स में अपनी जगह बना ली है। हाल ही में वो हॉलीवुड के मशहूर टीवी शो 'क्वांटिको' में नजर आईं।

इसे भी पढ़ें: जानिये, अपनी सेक्सुएलिटी पर बात करने से क्यों डरते हैं करण जौहर!

कपिल के शो पर प्रियंका ने कहा भी कि वो अपने आप को काफी खुशकिस्मत मानती हैं! बहरहाल, गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में उनका यह लुक वाइरल हो रहा है।

chat bot
आपका साथी