गोलमाल अगेन के लिए यह गोलमाल कर बैठी परिणीति, आप भी देखिए

रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Sun, 15 Oct 2017 04:17 PM (IST) Updated:Sun, 15 Oct 2017 04:17 PM (IST)
गोलमाल अगेन के लिए यह गोलमाल कर बैठी परिणीति, आप भी देखिए
गोलमाल अगेन के लिए यह गोलमाल कर बैठी परिणीति, आप भी देखिए

मुंबई। गोलमाल अगेन रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जो इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। लेकिन क्या आप यकीन करेंगे कि इस फिल्म में अहम किरदार निभा रही एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने अपने डायरेक्टर रोहित शेट्टी को ही नहीं पहचाना। 

दरअसल, हुआ यूं कि गोलमाल अगेन को रिलीज़ होने में महज कुछ दिन बाकी रह गए हैं। एेसे में इस फिल्म के प्रमोशन में पूरी स्टारकास्ट लगी हुई है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने अपने अॉफिशियल फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो शिल्पा शेट्टी कुंद्रा के साथ हैं। गोलमाल आ रही है तो कुछ अलग गोलमाल किया जाता है। होता यह है कि परिणीति और शिल्पा गोलमाल की बात करते हुए कहती हैं कि इस बार तो कुछ गोल माल नहीं मिला। तभी रोहित शेट्टी मिठाई वाले बनकर आते हैं। लेकिन परिणीति रोहित को नहीं पहचानती और कहती हैं आप कौन हैं। फिर रोहित दोनों को मिठाई खिलाते हैं। 

यह भी पढ़ें: हेमा मालिनी की बायोग्राफी उनके जन्मदिन पर होगी लॉन्च

आपको बता दें कि, गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज़ हो रही है जिसके लिए अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े की गैंग तैयार है। बताते चलेंक कि, रोहित साल 2006 में वो गोलमाल फन अनलिमिटेड के नाम से फिल्म लेकर आये और उसके बाद 2008 में गोलमाल रिटर्न्स और 2010 में गोलमाल 3। अब गोलमाल अगेन आ रही है। 

chat bot
आपका साथी