Parineeti Chopra इस प्रकार कर रही हैं Saina Nehwal biopic की तैयारी

परिणीति चोपड़ा ने हाल ही में अपने प्रेक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे बैडमिंटन कोर्ट में नजर आ रही हैं।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 25 Jun 2019 04:28 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jun 2019 05:35 PM (IST)
Parineeti Chopra इस प्रकार कर रही हैं Saina Nehwal biopic की तैयारी
Parineeti Chopra इस प्रकार कर रही हैं Saina Nehwal biopic की तैयारी

नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्मी कलाकार किरदार को बखूबी निभाने के लिए खूब मेहनत करते हैं। और अगर बायोपिक फिल्म हो तो मेहनत और भी बढ़ जाती है क्योंकि कलाकार को किरदार के जैसा बनना होता है। परिणीति चोपड़ा भी इन दिनों खूब मेहनत कर रही हैं। वे बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक में लीड रोल में हैं और इसके लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। 

परिणीति ने हाल ही में अपने प्रेक्टिस सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें वे बैडमिंटन कोर्ट में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को एडिट कर इसकी स्पीड को बढ़ा दिया गया है जिसमें परिणीति चोपड़ा बैडमिंटन की प्रेक्टिस करती नजर आ रही हैं। 

जानकारी के मुताबिक इस फिल्म के लिए परिणीति रोजाना सुबह 5 बजे उठकर एक्सरसाइज करती हैं और इसके बाद 6 से 8 बजे तक बैडमिंटन की प्रैक्टिस करती हैं। आपको बता दें कि पहले यह रोल श्रद्धा कपूर निभाने वाली थीं लेकिन डेट्स की प्रॉब्लम के चलते उन्होंने फिल्म छोड़ दी थी। 

 

View this post on Instagram

Getting ready to do such a long rally in ONE TAKE 🎥 😳 #SainaNehwalBiopic #Goals #OneDayAtATime

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Jun 25, 2019 at 12:46am PDT

गौरतलब है कि बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक में परिणीति चोपड़ा के कोच के रोल में मानव कौल होंगे। परिणीति और मनाव पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग इस साल अक्टूबर में शुरू हो सकती है। मानव की आखिरी रिलीज़ फिल्म सुजॉय घोष की 'बदला' थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, तापसी पन्नू और अमृता सिंह भी थे। मानव 'तुम्हारी सुलु' फिल्म से लाइमलाइट में आए थे। फिल्म में उनके साथ विद्या बालन थी और ये फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। 

यह भी पढ़ें: Kabir Singh Box office collection Day 4: Shahid Kapoor की फिल्म जल्द 100 करोड़ क्लब में करेगी एंट्री

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी