अरे! सबसे बेकार एक्‍टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन

बॉलीवुड में आजकल अवॉर्ड्स का सीजन चल रहा है तो भला घंटा अवॉर्ड्स पीछे कैसे रह सकता है। 2010 से चला आ रहे इस घंटा अवॉर्ड्स में साल के सबसे खराब प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sun, 25 Jan 2015 12:29 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jan 2015 12:55 PM (IST)
अरे! सबसे बेकार एक्‍टर के लिए सलमान का नॉमिनेशन

मुंबई। बॉलीवुड में आजकल अवॉर्ड्स का सीजन चल रहा है तो भला घंटा अवॉर्ड्स पीछे कैसे रह सकता है। 2010 से चला आ रहे इस घंटा अवॉर्ड्स में साल के सबसे खराब प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान को उनकी फिल्म 'जय हो' और 'किक' के लिए सबसे बेकार एक्टर के तौर पर नॉमिनेट किया गया है।

अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन्स की लिस्ट कुछ इस तरह है।फिल्मफेयर नॉमिनेशन में '2 स्टेट्स' ने पीके और किक को पछाड़ा

सबसे बेकार फिल्म

हमशकल्स
किक
गुंडे

सबसे बेकार निर्देशक

साजिद खान (हमशकल्स)
कबीर सदानंद (फगली)
सोहेल खान (जय हो)

सबसे बेकार एक्टर

सैफ अली खान (हमशकल्स, हैप्पी एंडिंग)
सलमान खान (जय हो, किक)
अजय देवगन (सिंघम रिटर्न्स, एक्शन जैक्सन)

सबसे बेकार एक्ट्रेस

सोनाक्षी सिन्हा (हॉलीडे, एक्शन जैक्सन, लिंगा)
बिपाशा बसु (हमशकल्स, क्रीचर 3डी)
सैफ अली खान/रितेश देशमुख/राम कपूर (हमशकल्स)

सबसे बेकार गाना

फोटोकॉपी (जय हो)
आइसक्रीम खाउंगी (द एक्सपोज)
कॉलर ट्यून (हमशकल्स)

घंटा अवॉर्ड्स 2015 इस साल से साजिद खान लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड शुरू करने जा रहा है। ये अवॉर्ड उन्हें दिया जाएगा, जो लगातार खराब परफॉर्म करता आ रहा है। इस बार इस अवॉर्ड से किसी और को नहीं बल्कि खुद साजिद खान को नवाजा जाएगा। बेशक साजिद इस खबर से काफी खुश होंगे।

मैं सलमान की अहसानमंद हूं: जैकलीन फर्नांडीस

chat bot
आपका साथी