विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोजपुरी फिल्म जिगर में ये दम दिखाएंगे निरहुआ और अंजना

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 08 Mar 2017 04:04 PM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 02:44 PM (IST)

फिल्म जिगर में निरहुआ और अंजना के अलावा गौरव झा , रितु सिंह, मनोज टाईगर, रीना रानी , देव सिंह ...और पढ़ें

भोजपुरी फिल्म जिगर में ये दम दिखाएंगे निरहुआ और अंजना
भोजपुरी फिल्म जिगर में ये दम दिखाएंगे निरहुआ और अंजना

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के परदे पर एक के बाद एक अलग अलग अवतार में नज़र आ रहे दिनेश लाल यादव निरहुआ अब अपने जिगर का दम दिखाने जा रहे हैं। दरअसल ये निरहुआ की अगली फिल्म का नाम है।

गुजरात के भुज में हाल ही में फिल्म जिगर के शूटिंग पूरी की गई है। करीब 35 दिनों के मैराथन शेड्यूल में निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्मों की हॉट एक्ट्रेस कही जाने वाली अंजना सिंह ने भी हिस्सा लिया। भोजपुरी में साजन चले ससुराल 2 और बीटा जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने वाले विकास कुमार की इस फिल्म ने प्रेमांशु सिंह अपने निर्देशन का डेब्यू करने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भोजपुरी की इस जिगर में एक्शन और रोमांस भी होगा और निरहुआ को अब तक के सबसे अलग अवतार में देखा जा सकेगा। फिल्म में टेक्निक्स पर ख़ास ध्यान दिया गया है। जिगर की रिलीज़ डेट अभी घोषित नहीं की गई है लेकिन समझा जाता है कि फिल्म साल के अंत तक रिलीज़ होगी।

सलमान खान का ये सुपरहिट किरदार अब भोजपुरी में रवि किशन के नाम

फिल्म जिगर में निरहुआ और अंजना के अलावा गौरव झा , रितु सिंह, मनोज टाईगर, रीना रानी , देव सिंह , गौरी शंकर और सुशील सिंह भी अहम् रोल में हैं जबकि अविनाश झा घुँघरू ने संगीत दिया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।