नीतू कपूर को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ज़्यादा रोमांटिक लगती थी ऋषि कपूर संग अपनी लव स्टोरी...

Neetu Kapoor on her love story with Rishi Kapoor ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्मों में भी साथ काम कियाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Fri, 01 May 2020 01:52 PM (IST) Updated:Fri, 01 May 2020 01:53 PM (IST)
नीतू कपूर को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ज़्यादा रोमांटिक लगती थी ऋषि कपूर संग अपनी लव स्टोरी...
नीतू कपूर को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ज़्यादा रोमांटिक लगती थी ऋषि कपूर संग अपनी लव स्टोरी...

नई दिल्ली, जेएनएनl सह-कलाकार से पत्नी बनी नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ अपनी लव स्टोरी को 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ से ज्यादा रोचक मानती थीं। उन्होंने 2016 में सिमी ग्रेवाल के चैट शो में अपने वैवाहिक बंधन के बारे में कई राज खोले थे और यह प्रेरणादायक है।

ऋषि कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए नीतू ने कहा था कि उनके लिए रोमांस केवल मोमबत्ती के प्रकाश में भोजन करना या बाहर जाना ही सब कुछ नहीं है। दंपति के लिए यह मायने रखता था कि आप बच्चों और घर के अन्य सदस्यों का पालन-पोषण कैसे करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करते समय यह 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से ज्यादा रोमांटिक हो जाता था।

 

View this post on Instagram

🙏

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Apr 30, 2020 at 12:28am PDT

ऋषि कपूर और नीतू कपूर 'जहरीला इन्सान’ के सेट पर मिले थेl इसके बाद दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। उन्होंने शादी कर ली और उनके दो खूबसूरत बच्चे हुए रिद्धिमा और रणबीर। हालांकि उनकी शादी में कई बाधायें भी आई लेकिन नीतू अपने रिश्ते को लेकर मजबूती से खड़ी रही।

 

View this post on Instagram

Meal out after a long period becomes so special!! You value each moment enjoy every dish 🥰

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Mar 7, 2020 at 1:44am PST

2018 में ऋषि कपूर को कैंसर हो गया और न्यूयॉर्क में उनका इलाज चल रहा था, इसके बाद नीतू हर समय उनके साथ थीं और अक्सर इंस्टाग्राम पर अपडेट शेयर करती थीं। 30 अप्रैल को मुंबई के एक अस्पताल में ऋषि कपूर ने अपनी अंतिम सांस ली। अभिनेता पिछले दो वर्षों से ल्यूकेमिया से जूझ रहे थे। परिवार में अब उनकी पत्नी नीतू, बेटे रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी हैं।

 

View this post on Instagram

Lifelong relationship Friendship ..

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54) on Feb 7, 2020 at 11:37am PST

ऋषि कपूर के निधन से पूरा बॉलीवुड शोकाकुल हैंl उन्हें हिंदू परंपराओं के अनुसार जलाया गयाl इस मौके पर उनके परिवार के लोग और कुछ साथी उपस्थित थेl नीतू कपूर अंतिम क्षणों में रोने लगी और आलिया उन्हें संभालती नजर आईl ऋषि कपूर और नीतू कपूर ने कई फिल्मों में भी साथ काम कियाl दोनों की जोड़ी को पर्दे पर भी पसंद किया जाता थाl 

chat bot
आपका साथी