Neetu Kapoor video: आलिया भट्ट से नहीं बेटी रिद्धिमा से मिलने लंदन गईं नीतू कपूर, बहू का नाम सुन दिया ऐसा रिएक्शन

Neetu Kapoor Take off London नीतू कपूर का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो लंदन के लिए रवाना होने के लिए हवाई अड्डे की ओर जा रही है। लेकिन वो अपनी बहू आलिया भट्ट से नहीं मिलेंगी और इसकी वजह का भी उन्होंने खुलासा किया है।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Tue, 05 Jul 2022 07:23 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jul 2022 07:23 PM (IST)
Neetu Kapoor video: आलिया भट्ट से नहीं बेटी रिद्धिमा से मिलने लंदन गईं नीतू कपूर, बहू का नाम सुन दिया ऐसा रिएक्शन
Neetu Kapoor take off London to meet daughter Riddhima not Alia Bhatt.

नई दिल्ली, जेएनएन।Neetu Kapoor Take off London: आलिया भट्ट इन दिनों लंदन में अपनी हॉलीवुड डेब्यू फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन की शूटिंग कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने वहीं से अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया था। तब से लंदन बॉलीवुड सेलिब्रिटी के लिए हॉट स्पॉट बना गया है। जहां लगातार सेलेब्स आलिया से मिलने जा रहे हैं।

अब आलिया भट्ट की सासू में नीतू कपूर लंदन के लिए रवाना हो गई हैं, जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो नीतू कपूर मुंबई हवाई अड्डे की ओर जाती हुई दिख रही हैं। तभी पैपराजी फोटोग्राफर्स उनके कई सवाल पूछते हैं और कहते हैं मैम लंदन जा रही हैं बहू से मिलने, इसका जवाब देते हुए नीतू करती हैं। नहीं अपनी बेटी से मिलने जा रही हूं।

यहां देखें वीडियो 

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

वीडियो में आगे बताती हैं कि, बहू लंदन से कई शूटिंग के लिए कई हुईं हैं। नीतू कपूर के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और उनकी जमकर प्रंशसा कर रहे हैं। जबकि कई फैंस वीडियो पर कमेंट कर उनकी क्लास लगा रहे हैं।

हाल ही में आलिया से मिलने बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक करण जौहर और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा मिलने पहुंचे थे, जिसकी कई तस्वीर मनीष मल्होत्रा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया रवाना हुईं आलिया?

वहीं, नीतू कपूर के आलिया की शूटिंग वाली बात कहने से कयास लगाएं जा रहे हैं कि, एक्ट्रेस करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के लिए ऑस्ट्रिया गई हैं। जहां वो रणवीर सिंह के साथ फिल्म के महत्वपूर्ण हिस्से की शूटिंग करेंगी और एक गाना भी शूट करेंगी, जिसको वैभवी मर्चेंट कोरियोग्राफ करेंगी।

आलिया रणवीर की फिल्म की कहानी

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट के साथ अभिनेता रणवीर सिंह मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जानकारी के अनुसार फिल्म में रणवीर सिंह एक अमीर लड़के का रोल प्ले कर रहे हैं, जबकि आलिया मध्यवर्गीय परिवार की लड़की का किरदार निभा रही हैं और दोनों को मुलाकात के बाद प्यार हो जाता है। लेकिन इस रिश्ते से उनके माता-पिता काफी नाखुश होते हैं। इस फिल्म की कहानी एक कपल के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई देगी। ये फिल्म अगले साल वेलेटाइन वीक में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

chat bot
आपका साथी