Neetu Kapoor COVID 19 Positive: नीतू कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट आया पॉजिटिव, एयर एंबुलेंस के जरिए लाई गई मुंबई

Neetu Kapoor COVID 19 Positive नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैl नीतू कपूर ने चंडीगढ़ में अपने आपको रूम में क्वारंटाइन कर लिया था और वह अलग हो गई थीl एयर एंबुलेंस के लिए रणबीर कपूर ने विशेष प्रबंध किएl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 07:52 AM (IST)
Neetu Kapoor COVID 19 Positive: नीतू कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट आया पॉजिटिव, एयर एंबुलेंस के जरिए लाई गई मुंबई
नीतू कपूर 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई हुई थीl

नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री और रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैl वह 'जुग जुग जियो' फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गई हुई थीl उनका कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया हैl इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता कर रहे हैं और इस फिल्म का निर्माण करण जौहर के फिल्म प्रोडक्शन कंपनी धर्मा प्रोडक्शन कर रही हैl

नीतू कपूर और निर्देशक राज मेहता का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैl जबकि अनिल कपूर का टेस्ट नेगेटिव आया हैl बोनी कपूर ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'अनिल कपूर का टेस्ट नेगेटिव आया हैl' फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि नीतू कपूर ने चंडीगढ़ में अपने आपको रूम में क्वारंटाइन कर लिया था और वह अलग हो गई थीl एयर एंबुलेंस के लिए रणबीर कपूर ने विशेष प्रबंध किएl

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि रणबीर कपूर मां को लेनेखुद चंडीगढ़ गए थे या नहींl नीतू के लिए एक राहत भरी खबर है यह है कि वह मुंबई पहुंच गई हैl अन्यथा वरिष्ठ अभिनेत्री के लिए चंडीगढ़ में अकेले रहना मुश्किल हो जाताl हाल ही में नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थीl इस फोटो के माध्यम से उन्होंने इस बात की जानकारी दी थी कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने जा रही हैl सभी लोग फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ गए थेl इस फिल्म में कियारा आडवाणी की भी अहम भूमिका हैl

View this post on Instagram

A post shared by neetu Kapoor. Fightingfyt (@neetu54)

नीतू कपूर के पति और अभिनेता ऋषि कपूर की इसी वर्ष लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया थाl ऋषि कपूर के निधन के बाद नीतू कपूर पहली बार फिल्म की शूटिंग के लिए निकली थीl हालांकि अब फिल्म की शूटिंग रोक दी गई हैंl नीतू कपूर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया हैंl 

chat bot
आपका साथी