Ajay Devgn के साथ इस फिल्म में दिखेंगी कीर्ति सुरेश, अभी मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

Keerthy Suresh In Bollywood नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश जल्द ही अजय देवगन के साथ बड़े पर्दे पर स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Tue, 20 Aug 2019 01:09 PM (IST) Updated:Tue, 20 Aug 2019 01:09 PM (IST)
Ajay Devgn के साथ इस फिल्म में दिखेंगी कीर्ति सुरेश, अभी मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड
Ajay Devgn के साथ इस फिल्म में दिखेंगी कीर्ति सुरेश, अभी मिला था बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन जल्द ही स्पोर्ट्स फिल्म मैदान में नजर आएंगे और उनके साथ होंगी हाल ही में बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली कीर्ति सुरेश। कार्ति सुरेश दक्षिण भारतीय फिल्मों का जाना माना नाम हैं, जो अब बॉलीवुड में प्रवेश करने जा रही हैं। इससे पहले कीर्ति सुरेश ने तेलुगू, तमिल फिल्मों में काम किया है, लेकिन अब बॉलीवुड फिल्म मैदान में दिखाई देंगी।

फिल्म मैदान फुटबॉल कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। बता दें कि अब्दुल रहीम के नेतृत्व में भारत ने साल 1951 और 1962 के एशियन गेम्स में अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में अजय देवगन कोच की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि कीर्ति सुरेश अब्दुल रहीम की पत्नी का किरदार निभाती दिखाई देंगी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪Can’t wait to join #Maidaan shoot! 😊 ‬ #boneykapoor sir @ajaydevgn sir @iamitrsharma @freshlimefilms @saiwyn @writish1 @zeestudiosint @zeestudiosofficial @maidaanofficial #goldeneraofindianfootball

A post shared by Keerthy Suresh (@keerthysureshofficial) on Aug 19, 2019 at 7:19am PDT

कीर्ति सुरेश ने फिल्म मैदान का पोस्टर शेयर किया है। साथ ही इंस्टाग्राम और ट्विटर पर लिखा है कि वो टीम को ज्वॉइन करने का इंतजार कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बोनी कपूर और अजय देवगन को शुक्रिया भी अदा किया है। इससे पहले अजय देवगन ने भी ट्विटर पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया था। वहीं फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर ने पिता बोनी कपूर को बधाई दी है, जो इसके सह-निर्माता हैं।

#maidaankicksoff today! pic.twitter.com/hbkzd727rh— Ajay Devgn (@ajaydevgn) August 19, 2019

यह अजय देवगन की यह पहली स्पोर्ट्स फिल्म होगी। दिलचस्प बात ये है कि अजय देवगन खुद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता रहे हैं और डायरेक्टर अमित आर शर्मा की फिल्म को भी राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार मिला है। साथ ही अब एक्ट्रेस भी नेशनल अवॉर्ड विजेता हैं। ऐसे में मैदान नेशनल पिल्म अवॉर्ड विजेताओं की फिल्म बन गई है। 

chat bot
आपका साथी