Gumraah Trailer Out: आदित्य रॉय कपूर की गुमराह का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री खड़े कर देगी रोंगटे

Gumraah Trailer Out आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की आने वाली फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस ट्रेलर में एक नहीं बल्कि दो-दो आदित्य नजर आ रहे हैं ।

By Aditi YadavEdited By: Publish:Thu, 23 Mar 2023 02:27 PM (IST) Updated:Thu, 23 Mar 2023 02:27 PM (IST)
Gumraah Trailer Out: आदित्य रॉय कपूर की गुमराह का ट्रेलर रिलीज, मर्डर मिस्ट्री खड़े कर देगी रोंगटे
Gumraah Trailer Out, Gumraah Trailer, Aditya Roy Kapur, thadam hindi remake gumraah, gumraah release date, gumraah 2023 remake

नई दिल्ली, जेएनएन। Gumraah Trailer Out: एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) की आने वाली फिल्म गुमराह का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म के टीजर ने पहले ही दर्शकों को एक्साइटिड कर दिया है। ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वहीं, अब ट्रेलर देख दर्शक फिल्म का इंतजार कर रहे है।

सस्पेंस से भरपूर है ट्रेलर

2 मिनट 23 सेकंड के इस ट्रेलर की शुरुआत मृणाल ठाकुर के डायलॉग 'स्पेक्टर एक स्मार्ट क्रिमिनल है' से होती है। इसके बाद फिल्म के हीरो आदित्य रॉय कपूर नजर आते हैं। जो रात को किसी को बेरहमी से मारते दिखाई दे रहे हैं। पहले पहल यह आपको एक सामान्‍य मर्डर मिस्‍ट्री फिल्‍म लगती है, लेकिन अचानक बदल जाती है। कहानी में एक हत्‍या है, जिसके दो संदिग्‍ध हैं और दोनों हमशक्‍ल। इस ट्रेलर में एक नहीं बल्कि दो-दो आदित्य नजर आ रहे हैं। वह पुलिस को गुमराह करते दिख रहे हैं।

'गुमराह' एक मर्डर मिस्ट्री फिल्म है। आदित्य रॉय कपूर के अलावा 'गुमराह' के इस ट्रेलर में मृणाल ठाकुर पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार अदा करती दिख रही हैं। मृणाल के अलावा एक्टर रोनित रॉय भी नजर आ रहे हैं। पहली बार आदित्य और मृणाल एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है।

यूजर्स ने की ट्रेलर की तारीफ 

फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग के दीवाने हो रहे है। बता दें, आदित्य ने अभिनेता के तौर पर अपना करियर साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'लंडन ड्रीम' से किया था। इंडस्ट्री में आदित्य को पहचान फिल्म 'आशिकी 2' से मिली थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया।

'थडम' का हिंदी रीमेक है गुमराह

'गुमराह' तेलुगू फिल्म 'थडम' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें, आदित्य हाल ही वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' में नजर आए थे। वेब सीरीज में आदित्य रॉय कपूर की परफॉर्मेंस की जनता से लेकर क्रिटिक्स तक ने तारीफ की थी।  वह इससे पहले 'ओम' फिल्‍म में अपना हाई-ऑक्‍टेन एक्‍शन अवतार दिखा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी