'बार्ड ऑफ़ ब्लड' के बाद तमिल फ़िल्म की रीमेक में नजर आएंगे 'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार

इससे पहले विनीत मुक्काबाज़ फ़िल्म में बतौर लीड एक्टर नज़र आ चुके हैं। वहीं अपने टाइम की बेस्ट फ़िल्मों से एक गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में भी काम किया है।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM (IST) Updated:Wed, 16 Oct 2019 06:14 PM (IST)
'बार्ड ऑफ़ ब्लड' के बाद तमिल फ़िल्म की रीमेक में नजर आएंगे 'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार
'बार्ड ऑफ़ ब्लड' के बाद तमिल फ़िल्म की रीमेक में नजर आएंगे 'मुक्काबाज़' फेम विनीत कुमार

नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में आई वेब सीरीज़ 'बॉर्ड ऑफ़ ब्लड' में धमाल मचाने के बाद मुक्काबाज़ फेम विनीत कुमार अब एक तमिल फ़िल्म के रीमेक में नज़र आएंगे। वह साल 2017 में आई तमिल फ़िल्म Thiruttu Payale 2 की रीमेक में काम करेंगे। इस फ़िल्म को सुसी गणेशन ने बनाया है। यह क्राइम ड्रामा फ़िल्म है। इस रीमेक की शूटिंग बनारस और लखनऊ में की जाएगी। इससे पहले विनीत 'मुक्काबाज़' फ़िल्म में बतौर लीड एक्टर नज़र आ चुके हैं। वहीं, अपने टाइम की बेस्ट फ़िल्मों से एक 'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' में भी काम किया है।

Thiruttu Payale का पहला पार्ट साल 2006 में आया था। इसका भी रीमेक हिंदी में बन चुका है। पहले पार्ट के रीमेक में नील नितिन मुकेश बतौर लीड एक्टर नज़र आए थे। यह फ़िल्म साल 2013 में शॉर्टकट रोमियो के नाम से आई थी। यह फ़िल्म सुसी गणेशन की पहली बॉलीबुड फ़िल्म थी। बॉलीवुड हंगामा में छपी खबर के मुताबिक, अब इस फ़िल्म के दूसरे पॉर्ट में विनीत कुमार काम करेंगे। इस फ़िल्म की एक पुलिस वाले की कहानी दिखाई गई है, जो एक महिला को ब्लैकमेल करने वाले आदमी का पीछा कर रहा है। तमिल में बनी इस फ़िल्म में बॉबी सिम्हा और अमला पॉल लीड रोल में थे। हालांकि, इस फ़िल्म को डायरेक्टर सुसी गणेशन के ऊपर मीटू के आरोप लग चुके हैं। तमिल कवियित्री और फिल्म निर्माता लीना मनीमेकलई ने इन पर आरोप लगाए थे।

वहीं, मुक्काबाज़ में मिली सफलता के बाद से  विनीत कुमार कई बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। हाल ही में बार्ड ऑफ़ ब्लड के बाद, अब वह तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर स्टाटर फिल्म 'सांड की आंख' में भी नज़र आएंगे। यह फ़िल्म 25 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। इसके अलावा विनीत 'कारगिल गर्ल' नाम की एक फ़िल्म शूट कर रहे हैं। इस फ़िल्म जान्हवी कपूर भी काम कर रही हैं। साल 2020 तक इस फ़िल्म की रिलीज़ होने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी