नहीं रहे मशहूर फिल्म निर्माता डी रामा नायडू

जाने-माने बहुभाषी फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डी रामा नायडू का बुधवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 78 साल थी। उनकी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में 'प्रेमनगर', 'दिलदार', 'बंदिश', 'अनाड़ी', 'हम आपके दिल में रहते हैं' और 'प्रेम कैदी'

By Monika SharmaEdited By: Publish:Thu, 19 Feb 2015 08:10 AM (IST) Updated:Thu, 19 Feb 2015 08:45 AM (IST)
नहीं रहे मशहूर फिल्म निर्माता डी रामा नायडू

हैदराबाद। जाने-माने बहुभाषी फिल्म निर्माता और दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता डी रामा नायडू का बुधवार को निधन हो गया। वो लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनकी उम्र 78 साल थी। उनकी लोकप्रिय हिंदी फिल्मों में 'प्रेमनगर', 'दिलदार', 'बंदिश', 'अनाड़ी', 'हम आपके दिल में रहते हैं' और 'प्रेम कैदी' है।

'फुकरे' के 'करोड़पति भिखारी' का निधन

नायडू के अभिनेता बेटे वेंकटेश ने बताया कि वो पिछले कुछ महीनों से कैंसर से जूझ रहे थे और दोपहर करीब ढाई बजे उनका निधन हो गया। उन्होंने बताया कि गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। नायडू कुछ समय के लिए राजनीति में भी सक्रिय रहे।

उन्होंने 1999 में तेलुगु देशम पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीता था। नायडू की फिल्म निर्माण कंपनी सुरेश प्रोडक्शन ने तेलुगु, तमिल और हिंदी समेत 15 भाषाओं में करीब 150 फिल्में बनाईं।

अनुराग ने ली अशरफ के 9 साल के बेटे की जिम्मेदारी

उनका जन्म 1936 में आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हुआ था। 1963 में उनकी पहली फिल्म 'अनुरागम' आई थी। उन्होंने 1964 में सुपरहिट 'रामुडू-भीमुडू' बनाई। इसमें एनटी रामाराव ने अभिनय किया था।

तो आखिरकार अनुष्का ने स्वीकार ही लिया विराट से रिश्ता

chat bot
आपका साथी