बुआ की गोद में बैठी ये मासूम बच्ची आज है बाॅलीवुड की फैशनिस्टा, जल्द बनने जा रही है मां

हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो पोस्ट की थी। इस तस्वीर में सोनम ने अपना फेस नहीं बल्कि अपने सूजे हुए पैर दिखाए हैं। तस्वीर में सोनम बेड पर लेटी हैं और उनके पैरों में काफी स्वेलिंग नजर आ रही है।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 10 Aug 2022 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 10 Aug 2022 11:32 PM (IST)
बुआ की गोद में बैठी ये मासूम बच्ची आज है बाॅलीवुड की फैशनिस्टा, जल्द बनने जा रही है मां
Photo Credit : Sonam Kapoor Instagram Photos Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और आनंद आहूजा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपूर और आहूजा परिवार में जोरों-शोरों से बच्चे के आने की तैयारियां चल रही हैं। सोनम मां बनने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। आए दिन सोनम बेबी बंप फ्रलाॅन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं हाल ही में लंदन में सोनम ने एक ग्रैंड बेबी शावर पार्टी रखी थी। बेबी शावर की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। वहीं इसी बीच सोनम ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जो उनके बचपन की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को पहचान पाना बेहद ही मुश्किल होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

बचपन में बेहद क्यूट दिखाती थीं सोनम

सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन सभी तस्वीरों में सोनम अपन बुआ के साथ नजर आ रही हैं। सोनम ने ये तस्वीरों अपनी बुआ रीना मारवा के जन्मदिन के खास मौके पर पोस्ट की हैं। तस्वीरों के साथ सोनम ने लिखा, ‘हैप्पी हैप्पी बर्थढे बुआ...आई लव यू।‘ इस तस्वीर पर सोनम के फैंस कमेंट कर उनकी बुआ को जन्मदिन की ढेरों बधाईयां दे रहे हैं। अब तक इन तस्वीरों को काफी व्यूज मिल चुके हैं।

इस महीने हो सकती है डिलीवरी

मीडिया रिपोट्र्रस की मानें तो इस महीने यानी अगस्त में सोनम कपूर के घर में नन्हा मेहमान आ सकता है। सोनम के बच्चे के वेलकम के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। आपको बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ मुंबई में बड़े ही धूमधाम से शादी की थी। वहीं सोनम ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान सोशल मीडिया पर किया था। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को आने वाले मेहमान के बारे में जानकारी दी थी। इस तस्वीर के साथ सोनम ने कैप्शन लिखा था, 'चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ.साथ धड़केंगे, हमारा परिवारए जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।'

chat bot
आपका साथी