Mika Singh on Sonu Nigam and Bhushan Kumar: सोनू निगम और भूषण कुमार का रिश्ता ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की तरह है- मीका सिंह

Mika Singh on Sonu Nigam and Bhushan Kumar गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपने व्लॉग में भूषण कुमार पर म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया चलाने का आरोप लगाया थाl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 08:48 PM (IST)
Mika Singh on Sonu Nigam and Bhushan Kumar: सोनू निगम और भूषण कुमार का रिश्ता ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की तरह है- मीका सिंह
Mika Singh on Sonu Nigam and Bhushan Kumar: सोनू निगम और भूषण कुमार का रिश्ता ब्वॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड की तरह है- मीका सिंह

नई दिल्ली, जेएनएनl गायक सोनू निगम को सलाह देते हुए मीका सिंह ने कहा कि उस इंडस्ट्री के बारे में संभलकर बोलना चाहिए, जो हमें सब कुछ देती है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि  इसे 'माफियाओं' द्वारा नियंत्रित किए जाने की बात से गलत संदेश न दिया जाएl 

मीका कहते है, 'जीवन में सब कुछ अपने समय में होता है। मैं 2007 में मुंबई आया था और फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने मुझे अपनी फिल्म शूटआउट एट लोखंडवाला में एक ब्रेक दियाl' गायक मीका हैं कि बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री एक खूबसूरत जगह है और इसका अपमान नहीं किया जाना चाहिए। गायक सोनू निगम ने हाल ही में अपने व्लॉग में भूषण कुमार पर म्यूजिक इंडस्ट्री में माफिया चलाने का आरोप लगाया थाl बॉलीवुड इस मोर्चे पर विभाजित है। कुछ का मानना है कि हां, पक्षपात मौजूद है, जबकि दूसरों का मानना है कि सब कुछ विशुद्ध रूप से योग्यता पर काम कर रहा है। मीका का कहना है कि हाल के वर्षों में उन्होंने इतने सारे नए गायक देखे हैं जिन्होंने अपना नाम बनाया है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on Jun 21, 2020 at 11:20pm PDT

मीका कहते है, 'सोनू निगम कह रहे हैं कि उन्हें कोई गाना नहीं मिल रहा है, लेकिन बहुत सारे नए गायक हैं जिन्होंने उद्योग में बहुत लोकप्रियता हासिल की है। अरिजीत सिंह, अरमान मलिक और इसके अलावा, पंजाब के हमारे गायक लगातार उत्कृष्ट काम कर रहे हैं। ब बी प्रेक तो इंडस्ट्री के किसी बुआ के बेटा नहीं है। बहुत लोगों का नाम हो रहा हे और इनमें से कई लोगों को भूषण कुमार ने ब्रेक दिया हैं। म्यूजिक लेबल आपको केवल एक मंच दे सकता है, लेकिन उसके बाद, गाना या गायक के साथ क्या होता है, वे सफल होते हैं या नहीं, यह लेबल पर नहीं है।'

 

View this post on Instagram

Had an amazing live session with the very talented @minubakshi the writer composer and poet .. Guys she is writing a new song for me which will be out very soon, stay tuned and give it a lot of your love as always.

A post shared by Mika Singh (@mikasingh) on Jun 27, 2020 at 7:02am PDT

सोनू निगम और भूषण कुमार की लड़ाई के बारे में मीका हंसी के साथ कहते हैं, 'सोनू निगम जी और भूषण कुमार ब्वॉयफ्रेंड, गर्लफ्रेंड या पति और पत्नी की तरह हैं। जब भी वे लड़ते हैं, तो आपको उन्हें होने देना चाहिए। सोनू निगम को बनाने वाले भी गुलशन कुमार थेl इसलिए तब से उनके बीच एक प्रेम-घृणा का रिश्ता है और हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए।'

chat bot
आपका साथी