अब लेडी 'Padman' बनेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

मानुषी छिल्लर ने मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सैनिटरी नेपकिन महिलाओं आवश्यकता है न कि लग्जरी की वस्तु है।

By Rahul soniEdited By: Publish:Tue, 28 Nov 2017 07:41 PM (IST) Updated:Tue, 28 Nov 2017 07:45 PM (IST)
अब लेडी 'Padman' बनेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर
अब लेडी 'Padman' बनेंगी मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म पैडमैन एक एेसे व्यक्ति की कहानी पर आधारित है जो महिलाओं के लिए सस्ते सैनिटरी नेपकिन की मशीन बनाता है। खास बात यह है कि, इसी विषय पर हाल ही में मिस वर्ल्ड बनी मानुषी छिल्लर भी काम कर रही हैं व आगे और काम करना चाहती हैं। 

मिस वर्ल्ड 2017 मानुषी छिल्लर ने मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि सैनिटरी नेपकिन महिलाओं आवश्यकता है न कि लग्जरी की वस्तु है। इसके चलते वह इसको लेकर काम कर रही हैं और जागरूकता लाने के लिए काम करती रहेंगी। मानुषी छिल्लर कहती हैं, 'मासिक धर्म एक नैसर्गिक गुण है। सैनिटरी नेपकिन महिलाओं की आवश्यकता है जिसे सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध होना चाहिए, जिससे भारत की सभी महिलाएं सैनिटरी नैपकिन खरीदने में सक्षम हो सकें। इसके लिए मैंने मेरे स्थानिय निर्माणकर्ता के साथ मिलकर इस ओर कदम भी उठाए थे और महिलाओं को इन्हें सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध करवाए थे। और मैं इसको लेकर महिलाओं को जागरूक करना चाहती हूं ताकि सभी इस ओर कुछ कर सकें। इसके पीछे मेरा यही मानना है कि सैनिटरी पैड्स को सस्ते मूल्यों पर उपलब्ध सभी को होना चाहिए।'

यह भी पढ़ें: फिल्म पद्मावती को लेकर मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने कह दी यह बड़ी बात

मानुषी छिल्लर पेशे से डॉक्टर हैं। इसके अलावा उनके माता-पिता भी डॉक्टर होने के चलते वह महिलाओं से जुड़ी इस समस्या को अच्छी तरह समझ पाईं। बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म पैडमन 26 जनवरी को रिलीज़ हो रही है। फिल्म का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है। 

chat bot
आपका साथी