ए​क बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में आई मलाइका अरोड़ा, फोटो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में नजर आई थीं। वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में मलाइका ने अपने रेड कलर की कॉन्सेप्ट साड़ी के जरिए भी खूब तारीफ बटोरी

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Wed, 12 Feb 2020 09:41 AM (IST) Updated:Wed, 12 Feb 2020 09:41 AM (IST)
ए​क बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में आई मलाइका अरोड़ा, फोटो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश
ए​क बार फिर अपनी बोल्ड तस्वीर को लेकर चर्चा में आई मलाइका अरोड़ा, फोटो देख आपके भी उड़ जाएंगे होश

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस और डांसर मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। और जब फैशन स्टेटमेंट बनाने की बात आती है, तो वह कभी भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करती हैं।  इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन मलाइका अपने वेकेशन और लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें फैंस के लिए सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वहीं कई बार उन्हें अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरों के चलते ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। इसी बीच मला​इका की एक और बोल्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में एक बार फिर फैंस को मलाइका का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Stand tall n bold .... don’t stoop

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Feb 11, 2020 at 6:09am PST

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@gauravguptaofficial × @arvinofashions × @manekaharisinghani × @alpakhimani × @divyachablani15 × @ektakauroberoi 📷 @tejasnerurkarr

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Feb 11, 2020 at 12:35am PST

मलाइका अरोड़ा ने हाल हीे में मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को लेकर वह लगाततार चर्चा में बनी हुई है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है। इस तस्वीर में मलाइका ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रही हैं। मलाइका ये ड्रेस बेहद ही बोल्ड है। उनके इन पिक्चर्स को देख जहां कई लोग हॉटनेस ओवरलोड लिखकर उनकी तारीफ कर रहे हैं तो तमाम उनके लिए भद्दे कमेंट्स लिख रहे हैं। बता दें कि इस तस्वीर को शेयर करने के साथ ही मलाइका ने कैप्शन में लिखा, 'Stand tall n bold .... don’t stoop'। मलाइका के ड्रेसिंग सेंस का भी काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। वहीं बीते दिनों मलाइका एक्टर अर्जुन कपूर के साथ करीना कपूर के कजिन अरमान जैन की शादी में नजर आई थीं। वेडिंग रिसेप्शन पार्टी में मलाइका ने अपने रेड कलर की कॉन्सेप्ट साड़ी के जरिए भी खूब तारीफ बटोरी थी।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@gauravguptaofficial × @arvinofashions × @manekaharisinghani × @alpakhimani × @divyachablani15 × @ektakauroberoi 📷 @tejasnerurkarr

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on Feb 10, 2020 at 9:26pm PST

तस्वीरों के अलावा मलाइका इन दिनों अर्जुन कपूर संग शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में हैं। आए दिन मलाइका और अर्जुन एक साथ कई जगहों पर स्पॉट किए जाते हैं। वहीं उन्हें हमेशा एक साथ फै​मिली इवेंट्स में भी देखा जाता है। 

chat bot
आपका साथी