Malaika Arora On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा का खुलासा, अर्जुन कपूर के साथ थी क्वारंटाइन

Malaika Arora On Arjun Kapoor एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना चाहती हैंl इसपर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं जो कि बहुत मजेदार हैl

By Rupesh KumarEdited By: Publish:Sat, 26 Dec 2020 02:23 PM (IST) Updated:Sun, 27 Dec 2020 08:48 AM (IST)
Malaika Arora On Arjun Kapoor: मलाइका अरोड़ा का खुलासा, अर्जुन कपूर के साथ थी क्वारंटाइन
मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन में थीl

नई दिल्ली, जेएनएनl हालिया चैट में मलाइका अरोड़ा ने कंफर्म किया है कि वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ क्वारंटाइन में थीl कोरोनावायरस लॉकडाउन के चलते कई लोगों का जीवन बोरिंग रहा होगा लेकिन यह कई लोगों के लिए एंटरटेनिंग भी रहा है क्योंकि कई लोगों को अपने पार्टनर के साथ क्वारंटाइन में रहने का अवसर मिला और उन्हें एक-दूसरे को समझने और समय बिताने का अवसर मिलाl अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने लॉकडाउन में अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ समय बिताया हैl

जी हां, आपने सही पढ़ा हैl मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ लॉकडाउन के दौरान क्वारंटाइन में थींl एक इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा से जब पूछा गया कि किस अभिनेता के साथ वह क्वारंटाइन में रहना चाहती हैंl इसपर मलाइका ने कहा कि वह एक ऐसे अभिनेता के साथ क्वॉरेंटाइन में रह चुकी हैं, जो कि बहुत मजेदार हैl सभी जानते हैं कि दोनों साथ रह रहे हैं लेकिन मलाइका का यह स्वीकारना उनके रिश्ते की प्रगाढ़ता को दर्शाता हैl सितंबर में अर्जुन कपूर का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया थाl इसके बाद उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर थी और बताया कि वह क्वारंटाइन में हैl अर्जुन कपूर के बाद मलाइका ने भी इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी कि उनका भी कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव आया हैl

 

View this post on Instagram

A post shared by BOLLYWOOD 📶 ꪖꪶꪶ ⅈꪀ ꪮꪀꫀ (@bollyjaam)

कुछ समय पहले दोनों को धर्मशाला में भी एक साथ देखा गया थाl मलाइका करीना कपूर और सैफ अली खान के साथ नजर आई थीl जहां अर्जुन कपूर अपनी आगामी फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे थेl

 

View this post on Instagram

A post shared by Filmykiida (@filmykiida)

मलाइका अरोड़ा ने यहां से अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीl भूत पुलिस के बारे में बताते हुए अर्जुन कपूर ने कहा, 'फिल्म को शूट करना मजेदार थाl कोरोनावायरस के बाद फिल्म इंडस्ट्री के लिए बहुत कठिन समय है लेकिन मैं खुश हूं कि अब इंडस्ट्री दोबारा खड़ी हो रही है और बहुत ही सावधानी से शूट कर रही हैl सभी सेफ्टी मेजर के बाद शूट शुरू की गई हैl

chat bot
आपका साथी