बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नहीं बल्कि इनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा पहुंची मलाइका अरोड़ा, सामने आई Photo

मलाइका पिछले लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Tue, 31 Dec 2019 11:49 AM (IST) Updated:Tue, 31 Dec 2019 12:07 PM (IST)
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नहीं बल्कि इनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा पहुंची मलाइका अरोड़ा, सामने आई Photo
बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर नहीं बल्कि इनके साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने गोवा पहुंची मलाइका अरोड़ा, सामने आई Photo

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड सितारे अपना न्यू ईयर इन दिनों मुंबई से बाहर सेलिब्रेट कर रहे हैं। वहीं न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा भी गोवा पहुंची हैं। मलाइका गोवा अपनी बहन अमृता अरोड़ा उनके पति शकील और अपने कुछ खास दोस्तों के साथ पहुंची हैं। इस दौरान गोवा में पार्टी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सभी काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। 

 

View this post on Instagram

Goa times ❤️❤️

A post shared by Amrita Arora (@amuaroraofficial) on Dec 30, 2019 at 1:04pm PST

गोवा में दोस्तों और बहन संग मस्ती भरी तस्वीरों को मलाइका ने अपने इंंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इन तस्वीरों में मलाइका और अमृता पार्टी मूड में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जा रही हैं। अमृता ने अपने इंस्टाग्राम पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'गोवा टाइम्स'।  

तस्वीरों में मलाइका हमेशा की तरह बेहद हॉट एंड स्टाइलिश नजर आ रही हैं। उनके लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर की ब्रालेट के साथ मैटेलिक पैंट पहना हुआ है। जिसके साथ उन्होंने अमेरिकल हैडगियर लगाया हुआ है। ये स्टाइल मलाइका पर काफी फब रहा है। वहीं अमृता के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर के टॉप के साथ डेनिम डॉट पैंट पहना हुआ है। 

आपको बता दें कि मलाइका पिछले लंबे समय से एक्टर अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप  को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। आएदिन दोनों की एक साथ की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। वहीं कई बार तो दोनों की शादी और सगाई की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। लेकिन इन खबरों से अर्जुन और मलाइका ने हमेशा ही अपना पल्ला झाड़ा है। बावजूद इसके दोनों सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछली बार वह फिल्म 'पानीपत' में नजर आए थे। इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा बॉलीवुड के दमदार एक्टर संजय दत्त अहम रोल में थे। इस फिल्म में दोनों की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया।

chat bot
आपका साथी