तो क्या 'सुपर 30' मिशन हुआ फेल, अब रितिक रोशन की फ़िल्म में होंगे ये बदलाव

खुद रितिक रोशन ने अपने लुक पर काफी काम किया है, उन्होंने इसके लिए ख़ास लुक भी ग्रहण किया था जो कि इन्टरनेट पर वायरल हो गया था। साफ है कि रितिक ख़ुद इस फ़िल्म को लेकर उत्साहित थे, लेकिन अब...

By Shikha SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Aug 2018 05:27 PM (IST) Updated:Mon, 06 Aug 2018 11:30 AM (IST)
तो क्या 'सुपर 30' मिशन हुआ फेल, अब रितिक रोशन की फ़िल्म में होंगे ये बदलाव
तो क्या 'सुपर 30' मिशन हुआ फेल, अब रितिक रोशन की फ़िल्म में होंगे ये बदलाव

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। विकास बहल की फ़िल्म 'सुपर 30' पिछले कई समय से चर्चाओं का विषय बनी हुई है। एक बार फिर इस फ़िल्म ने सुर्ख़ियों तक अपना रास्ता बनाया है। आपको बता दें कि इसकी कहानी पहले बिहार के मैथेमेटिशियन आनंद कुमार पर बनने वाली बायोपिक फ़िल्म थी। लेकिन लगातार बिहार में उनके खिलाफ सुपर 30 संस्था को लेकर लग रहे आरोप-प्रत्यारोपों के कारण ख़बर है कि अब फ़िल्म के मेकर्स ने फ़िल्म की कहानी में पूरी तरह से बदलाव करने का निर्णय ले लिया है।

जी हां, ख़बर है कि अब यह फ़िल्म बायोपिक नहीं रहेगी। अब कहानी में बदलाव होंगे और उस बदलाव के अनुसार यह फ़िल्म अब किसी फिक्शनल कहानी का ही रूप लेगी। पहले फ़िल्म की टीम इसे इंस्पेरेशनल स्टोरी के रूप में प्रोमोट कर रही थी। लेकिन अब फ़िल्म की कहानी एक ऐसे किरदार पर आधारित हो जायेगी, जो कि फिक्शनल है। बता दें कि आनंद कुमार का ही किरदार रितिक रोशन उनकी बायोपिक में निभा रहे थे। फ़िल्म की शूटिंग कई शेड्यूल में चल रही है और अभी कुछ चरणों में शूटिंग होनी बाकी है।

यह भी पढ़ें: फ़िल्मी ना सही पर क्या रजनीकांत से राजनितिक हाथ मिलाएंगे कमल हासन, जानें इस ख़बर में

खुद रितिक रोशन ने अपने लुक पर काफी काम किया है। उन्होंने इसके लिए ख़ास लुक भी ग्रहण किया था जो कि इन्टरनेट पर वायरल हो गया था। साफ है कि रितिक ख़ुद इस फ़िल्म को लेकर उत्साहित थे। फ़िल्म की कहानी आनंद कुमार पर ही आधारित थी। चूंकि शुरुआती दौर में फ़िल्म के मेकर्स ने आनंद कुमार के साथ फ़िल्म के शुभारंभ का प्रोमोशन भी किया था।

यह भी पढ़ें: कौन कहता है कि अभिनेत्रियां दोस्त नहीं बन सकतीं, मिलिए बॉलीवुड की गर्ल गैंग्स से

आनंद कुमार के साथ रितिक रोशन की कई मुलाकातें भी हुई थीं। लेकिन आनंद कुमार के पटना स्थित कोचिंग इंस्टीटयूट को लेकर लगातार मीडिया में आ रही नकारात्मक खबरें, घोटालेबाजी के कारण आनंद की सकारात्मक छवि पर काफी बुरा प्रभाव पड़ा है और यही वजह है कि मेकर्स जो कि आनंद कुमार को एक आइकॉनिक छवि के रूप में दर्शा रहे थे। उन्होंने अपना मन बदल लिया है। बहरहाल, इस बात को लेकर विकास बहल की टीम से अब तक कोई भी पुष्टिकरण नहीं हुए हैं। इस फ़िल्म में रितिक के साथ मृणाल ठाकुर भी मुख्य किरदार में है। इस फ़िल्म की रिलीज़ डेट भी कई बार बदली जा चुकी है और फ़िलहाल इसका 25 जनवरी 2019 में रिलीज़ होना तय है।

chat bot
आपका साथी