Latest Bhojpuri Song: नेहा राज और सौम्य के 'कब अईब राजा जी हमार' ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर जमकर हुआ वायरल

Latest Bhojpuri Song सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना कब अईब राजा जी हमार इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है। इस गाने में सौम्य की अदाएं लोगों का दिल चुरा रही हैं। रिलीज के कुछ देर बाद ही ये वायरल हो गया है।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Sat, 24 Dec 2022 03:07 PM (IST) Updated:Sat, 24 Dec 2022 03:07 PM (IST)
Latest Bhojpuri Song: नेहा राज और सौम्य के 'कब अईब राजा जी हमार' ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर जमकर हुआ वायरल
Kab Aiba Raja Ji Hamar, Neha raj

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी इंडस्ट्री की सुरों की मल्लिका सुपरसिंगर नेहा राज का नया गाना 'कब अईब राजा जी हमार' इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गाने को एक्ट्रेस सौम्या पांडे पर फिल्माया गया है। इस धमाकेदार लोकगीत को नेहा राज ने अपनी खास शैली में गाया है। आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी आवाज का डंका बज रहा है। इनके गाए हुए कई सॉन्ग यूट्यूब पर धमाल मचा रहे हैं। कई गानें तो मिलेनियम क्लब में भी शामिल हो चुके हैं।

नेहा राज ने लूटी महफिल

नेहा राज की आवाज का हर भोजपुरिया दर्शक कायल है। तभी तो इनके गानों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। वही सौम्या पांडे ने 'कब अईब राजा जी हमार' में बड़े ही मजेदार ढंग से परफॉर्म किया है। भोजपुरी इंडस्ट्री में इनकी भी लंबी चौड़ी फैंस लिस्ट है। इन्होंने इंडस्ट्री के हर छोटे बड़े अर्टिस्ट के साथ काम किया है। ऐसे में नेहा और सौम्या का एक साथ आना फैंस के लिए किसी बोनस से कम नहीं है।

गाने में सौम्या अपने पति को आपने के बारे में चर्चा कर रही है। सौम्य कहती कि अंखिया से काजर बहे...होठों ब से लाली छूटे...कब अईब राजा जी हमार...।

सौम्या की अदाओं ने मचाया धमाल

'कब अईब राजा जी हमार' में सौम्या ने अपनी अदाओं से महफिल लूट ली है उनका एक-एक अंदाज दर्शकों को पसंद आ रहा है। गाने को बेहतरीन लोकेशन पर फिल्माया गया है। सौम्य ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी ऐसी धाक बना ली है कि आज हर निर्माता-निर्देशन उनके साथ काम करना चाहता है।

इंटरनेट पर हुआ वायरल

'कब अईब राजा जी हमार' को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत किया गया है। वही इनका निर्माण निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। इसके लिरिक्स अर्जुन शर्मा ने लिखे हैं। इसका संगीत नीलेश शर्मा का है। निर्देशन की भागदौड़ भोजपुरिया ने संभाली है। इसको कोरियोग्राफ दीपक शर्मा ने किया है। इसको एडिट पंकज सॉ व डीआई रोहित ने किया है। 

ये भी पढ़ें

Pathaan OTT Release: करोड़ों में बिके 'पठान' के ओटीटी राइट्स! जानिए कब और किस प्लेफॉर्म पर रिलीज होगी फिल्म

Devoleena Bhattacharjee: प्रग्नेंट हैं देवोलीना भट्टाचार्जी? इसलिए जल्दी में की शादी! एक्ट्रेस ने तोड़ी चप्पी

chat bot
आपका साथी