Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

लता मंगेशकर को सोमवार सुबह सांस की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। उन्हें आईसीयू में भी रखा गया था।

By Vineet SharanEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 05:24 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 07:40 PM (IST)
Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती
Lata Mangeshkar Health Update: लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, जेएनएन। लता मंगेशकर को सोमवार सुबह सांस की समस्या के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही थी। यह भी बताया गया है कि लता मंगेशकर को आईसीयू में रखा गया था। वहीं ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक लता को आब्जरवेशन में रखा गया। अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें इलाज के बाद अब घर भेज दिया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को देर रात डेढ़ बजे से दो बजे के बीच उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लता मंगेशकर की भतीजी ने पुष्टि की है कि ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। भतीजी ने बताया था कि अगर उनकी तबीयत में सुधार दिखा तो उन्हें आज ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि लता मंगेशकर को वायरल भी है। एएनआई के मुताबिक लता मंगेशकर को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया है।

Team of Lata Mangeshkar: Lata Mangeshkar had chest infection so she was taken to Breach Candy Hospital, Mumbai today. She is now back at her home and is recovering. (file pic) pic.twitter.com/pYzmZHkthz

— ANI (@ANI) November 11, 2019

हालांकि स्पॉटबॉय की ख़बर में दावा किया गया है कि लता जी अभी भी अस्पताल में हैं। वेबसाइट ने यह दावा लता जी की बहन ऊषा मंगेशकर से बातचीत के बाद किया है, जिसके मुताबिक़ उन्हें अस्पताल में एक-दो दिन और रखा जा सकता है। 

हाल में मनाया 90वां जन्मदिन

कुछ दिनों पहले ही 28 सितंबर को ही लता ने अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गजों और लाखों-करोड़ों फैंस ने उन्हें बधाइयां दी थीं। 1000 से ज्यादा गीतों को अपनी आवाज देने वाली मंगेशकर को 2001 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

chat bot
आपका साथी