Kriti Sanon ने कॉपी की Priyanka Chopra की ड्रेस, वायरल हुईं PHOTOS
Kriti Sanon Copy priyanka chopra dress कृति हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची थीं जहां उन्होंने जो ड्रेस पहन रखी है वो देखकर आपको प्रियंका चोपड़ा की याद आ जाएगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) हाल ही में ‘ग्लोबल स्पा इंडिया अवॉर्ड्स’ (GlobalSpaIndiaAwards) में पहुंचीं। इस दौरान वो काफी प्यारी लग रही थीं। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट कलर का गाउन पहना हुआ था जो उनपर काफी अच्छा लग रहा था। लेकिन उनकी ये ड्रेस देखकर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की याद आ गई।
दरअसल, कुछ टाइम पहले प्रियंका चोपड़ा ने भी एक इवेंट के दौरान ब्लैड एंड व्हाइट कलर की कुछ ऐसी ही ड्रेस पहनी थी। बस फर्क इतना था कि प्रियंका ने शॉर्ट ड्रेस पहनी थी और कृति ने गाउन पहना है। लेकिन दोनों ने इस ड्रेस को इतनी खूबसूरती से कैरी किया है कि आप भी देखकर ये डिसाइड नहीं कर पाएंगे की कौन ज्यादा बेहतर लग रहा है। दोनों ही अपने-अपने आउटफिट में एकदम परफैक्ट लग रही हैं। इस इवेंट में कृति सेनन, शाहिद कपूर, रेखा, शिल्पा शट्टी समेत कई बॉलीवुड ने शिरकत की थी। A post shared by kritiz ❤world (@kritis_elegance) on Apr 24, 2019 at 10:06am PDT A post shared by yogen shah (@yogenshah_s) on Apr 24, 2019 at 10:15am PDT A post shared by 𝐒𝐡𝐚𝐡𝐢𝐝 𝐊𝐚𝐩𝐨𝐨𝐫'𝐬 𝐏𝐫𝐞𝐜𝐢𝐨𝐮𝐬 𝐆𝐢𝐫𝐥❣ (@shahid_is_precious) on Apr 25, 2019 at 2:27am PDT A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Mar 19, 2019 at 7:03pm PDT
अब वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में ‘लुका छुपी’ में नजर आई थीं। फिल्म पर्दे पर हिट रही थी। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में थे। वहीं प्रियंका चोपड़ा की बात करें तो प्रियंका ने बीते साल ही अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी है। प्रियंका ने लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूरी बना रखी है। A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Mar 19, 2019 at 7:02pm PDT A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Mar 19, 2019 at 6:59pm PDT