मोनिशा जयसिंह के लिए 'बागी दुल्हन' बनीं कृति सैनन

फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने इंडिया कुटूर वीक के तीसरे दिन रैंप पर अपना कलेक्शन पेश किया। उनका कलेक्शन डेस्टिनेटश वेडिंग से प्रेरित था जिसका नाम उन्होंने रखा था, 'द सेलिंग ब्राइड'। उन्होंने रैंप को भी एक शानदार लग्जरी यॉट की थीम दी थी, जिसपर पार्टी चल रही है। इसमें

By Monika SharmaEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 12:08 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 12:31 PM (IST)
मोनिशा जयसिंह के लिए 'बागी दुल्हन' बनीं कृति सैनन

मोनिका शर्मा, नई दिल्ली। फैशन डिजाइनर मोनिशा जयसिंह ने इंडिया कुटूर वीक के तीसरे दिन रैंप पर अपना कलेक्शन पेश किया। उनका कलेक्शन डेस्टिनेटश वेडिंग से प्रेरित था जिसका नाम उन्होंने रखा था, 'द सेलिंग ब्राइड'।

अंजू मोदी ने पर्सिया के मुगल अंदाज को रैंप पर उतारा

उन्होंने रैंप को भी एक शानदार लग्जरी यॉट की थीम दी थी, जिसपर पार्टी चल रही है। इसमें बेहद कैजुअल लुक में ब्राइडल कलेक्शन को शोकेस किया गया।

शो की ओपनिंग स्टाइलिस्ट और एक्ट्रेस पर्निया कुरैशी ने की। जबकि एक्ट्रेस कृति सैनन शो स्टॉपर बनीं। मोनिशा ने कृति को रेबेल ब्राइड यानि बागी दुल्हन का नाम दिया।

कृति के हाथों पर टैटू के साथ ही मेहंदी भी लगी थी। उन्होंने गहने पहने हुए थे लेकिन साथ ही बालों की पोनी टेल थी। लहंगे के साथ उन्होंने शूज पहने हुए थे जिसपर एंब्रोडरी की गई थी।

इस आइडिया के बारे में पूछे जाने पर मोनिशा ने कहा कि उनकी इमेजिनेशन की दुल्हन एक टॉम बॉय है, जिसके हाथों पर टैटू हैं लेकिन वो फैमिली को मन रखने के लिए महंदी भी लगाती है। वो कंफर्टेबल रहना चाहती है इसलिए शूज पहने हैं। लहंगे के साथ चोली नहीं बल्कि गंजी पहनी है।

जब कृति से पूछा गया कि क्या वो अपनी शादी में इस तरह के कपड़े पहनना चाहेंगी तो उन्होंने कहा, 'मैं बिलकुल अपनी शादी पर इस तरह की ड्रेस पहनना चाहूंगी। अगर मेरे पैरेंट्स को कोई दिक्कत नहीं है तो। क्योंकि मैं टॉम बॉय नहीं हूं। अगर मेरी फैमिली को कोई दिक्कत नहीं है तो इसमें हर्ज क्या है?'

तस्वीरें : अंजू मोदी के कलेक्शन में दिखी पर्सिया की झलक

chat bot
आपका साथी