जब फ्लाइट में सेलेब्स ने खो दिया था आपा, लिस्ट में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

कुणाल कामरा से पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब किसी सेलेब पर फ्लाइट में बवाल करने का आरोप लगा है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Wed, 29 Jan 2020 04:04 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jan 2020 04:04 PM (IST)
जब फ्लाइट में सेलेब्स ने खो दिया था आपा, लिस्ट में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल
जब फ्लाइट में सेलेब्स ने खो दिया था आपा, लिस्ट में कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा का नाम भी शामिल

 नई दिल्ली, जेएनएन। कॉमेडियन कुणाल कामरा फ्लाइट में अपने व्यवहार की वजह से सुर्खियों में हैं। यहां तक कि उन पर इंडिगो समेत तीन एयरलाइंस ने यात्रा करने पर बैन लगा दिया है। कुणाल पर पत्रकार अर्नब गोस्वामी से अभद्रता करने का आरोप है और उसके बाद उनपर ये कार्रवाई की गई है। लेकिन, इससे पहले भी कई सेलेब्स फ्लाइट में यात्रा के दौरान अपना आपा खो चुके हैं और उनपर अभद्रता का आरोप लगा है। ऐसे में जानते हैं कि इस लिस्ट में किस-किस का नाम शामिल है...

कैटरीना कैफ- कैटरीना कैफ भी एक बार अपनी फ्लाइट जर्नी को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं, जब उन्होंने फ्लाइट स्टाफ के साथ मिसबिहेव किया था। एक बार खबरें आई थीं कि कैटरीना कैफ को किसी स्टाफ ने सीट बेल्ट के लिए कहा था तो कैटरीना कैफ ने कहा था कि आपकी मुझे टच करने की हिम्मत कैसे हुई और आप मुझे जानते नहीं है क्या? वहीं एक बार ये भी खबर आई थी जेट एयरवेज ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है।

कपिल शर्मा- कपिल शर्मा का फ्लाइट में व्यवहार तो जगजाहिर है, जब उन्होंने अपने साथी एक्टर सुनील ग्रोवर के साथ मिसबिहेव किया था। यहां तक कि खबरें आई थीं कि कपिल ने उनपर जूता फेंका था और दोनों की आपस में कहासुनी हो गई थी। इससे साथी यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।

प्रियंका चोपडा- फ्लाइट में मिसबिहेव करने में प्रियंका चोपड़ा का नाम भी जुड़ चुका है। एक बार खबरें आई थीं कि प्रियंका चोपड़ा फोन पर बात कर रही थीं और साथी यात्री ने उन्हें ऐसा करने से मना किया था तो एक्ट्रेस ने उनके साथ मिसबिहेव किया था।

सोनू निगम- आपको भी वो वीडियो याद होगा सोनू निगम ने फ्लाइट में स्टाफ की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले माइक में सिंगिग शुरू कर दी थी। इसके बाद स्टाफ मेंबर्स पर कार्रवाई की गई थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

वहीं कई ऐसे सेलेब्स हैं, जिनको लेकर खबरें आती रहती हैं कि उन्होंने फ्लाइट स्टाफ से मिसबिहेव किया, जिससे अन्य यात्रियों को काफी परेशानी हुई है।

chat bot
आपका साथी