PHOTOS: किश्वर मर्चेंट के हाथों में रची सुयश के नाम की मेहंदी

बिग बॉस के अंदर और बाहर किश्वर और सुयश का रिश्ता अटूट रहा। शो के दौरान दोनों ने जल्द शादी करने का एलान भी किया था।

By Manoj VashisthEdited By: Publish:Thu, 15 Dec 2016 03:46 PM (IST) Updated:Fri, 16 Dec 2016 11:15 AM (IST)
PHOTOS: किश्वर मर्चेंट के हाथों में रची सुयश के नाम की मेहंदी

मुंबई। छोटे पर्दे की दुनिया में शादियों का मौसम आ गया है। अमन वर्मा की शादी के बाद अब टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट शादी के लिए तैयार हैं। आज किश्वर की मेहंदी सेरेमनी हो रही है, जिसकी ताज़ा और एक्सक्लूसिव तस्वीरें हम आप तक लेकर आए हैं।

किश्वर आज मेहंदी सेरेमनी एंजॉय कर रही हैं, जिसके लिए ख़ास तैयारियां की गई हैं। सेरेमनी की थीम फ़्लॉवर रखी गई। ख़ासकर किश्वर का लुक और गेटअप देखने लायक़ है।

इसे भी पढ़ें- स्वामी ओम की वजह से फिर खाली रहेगी घर वालों की जेब

कलरफुल ड्रेस और इसी रंग का आंखों पर चश्मा लगाए किश्वर काफी अलग दिख रही हैं। उनका ये अंदाज़ पारंपरिक तौर-तरीक़ों से डिफ़रेंट है।

PHOTOS: अमन वर्मा ने की शादी, 15 साल छोटी है दुल्हन

उनकी दोस्त आशा नेगी इस मौक़े पर मौजूद हैं। किश्वर अपने लिव-इन पार्टनर सुयश राय के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

बिग बॉस 9 के दौरान दोनों की नज़दीकियों ने ख़ूब सुर्खियां बटोरी थीं। किश्वर का साथ देने के लिए सुयश को ताने भी सुनने पड़े थे, मगर दोनों के प्यार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।

गेम के अंदर और बाहर किश्वर और सुयश का रिश्ता अटूट रहा। शो के दौरान दोनों ने जल्द शादी करने का एलान भी किया था, जा फाइनली अब पूरा होने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी