विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Satyaprem ki Katha: कियारा आडवाणी ने शुरू की 'सत्यप्रेम की कथा' की तैयारियां, कार्तिक आर्यन संग फिर होगा धमाल

By Nitin YadavEdited By:
Published: Wed, 24 Aug 2022 07:12 PM (IST)

Satyaprem ki Katha कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की फिल्म सत्यप्रेम की कथा में फिर से साथ नजर आने वाले ...और पढ़ें

Kiara Advani starts preparations for story of Satyaprem.
Kiara Advani starts preparations for story of Satyaprem.

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा को डेट करने की खबरों के चलते सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अफवाहें हैं कि एक्ट्रेस इस साल के अंत में सिद्धार्थ के साथ शादी के बंधन में बंध सकती हैं। हाल ही में रिलीज हुए कॉफी विद करण के प्रोमो में शाहिद कपूर ने इसके संकेत दिए थे। हालांकि अभी उनके रिश्ते को लेकर कोई भी आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

इसी बीच जानकारी आ रही हैं कि कियारा आडवाणी ने अपनी अगली फिल्म सत्यप्रेम की कथा की तैयारियां शुरू कर दी है। फिल्म की तैयारियां शुरू करने की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा कर दी है। इस तस्वीर में फिल्म की स्क्रिप्ट का पहला पेज दिख रहा है। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर उन्होंने लिखा, फिल्म की तैयारियां शुरू।

Kiara

हाल ही में जानकारी आई थी कि अभिनेता फिल्म के पहले शेड्यूल को गुजरात स्थित अहमदाबाद के आसपास और बाहरी इलाकों में होगी। साथ ही रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस फिल्म की कहानी गुजरात के हिसाब से सेट किया गई है। जानकारी के अनुसार, इस फिल्म कार्तिक आर्यन के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मुख्य किरदार में नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

समीर विद्वांस के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का हाल में एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के बर्थडे पर फिल्म से अपना फर्स्ट लुक जारी करते हुए उन्होंने फिल्म के नए नाम की घोषणी की थी। फिल्म में कार्तिक के किरदार का नाम सत्यप्रेम तो कियारा का नाम कथा है। फिल्म के फर्स्ट लुक की बात करें तो मोशन पोस्टर में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी एक दूसरे को गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड में मीठी सी धुन सुनाई दे रही है।

View this post on Instagram

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

दूसरी बार पर्दे पर नजर आएगी जोड़ी

इससे पहले दोनों की जोड़ी को अनीस बज्मी की फिल्म भूल भुलैया 2 में देखा गया था। उनकी ये फिल्म साल की अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में से एक रही है। पहले दिन 14 करोड़ के साथ शुरुआत करने वाली भूल भूलैया 2 ने बक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।