Khushi Kapoor ने इंस्टाग्राम पर शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, बहन जान्हवी कपूर ने किया ये कमेंट

बॉनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:02 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:27 PM (IST)
Khushi Kapoor ने इंस्टाग्राम पर शेयर की सनकिस्ड सेल्फी, बहन जान्हवी कपूर ने किया ये कमेंट
Khushi Kapoor shared a sunkissed selfie on Instagram. photo source @khushi05k instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉनी कपूर और दिवंगत अभिनेत्री श्री देवी की छोटी बेटी खुशी कपूर इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिनमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

खुशी कपूर इन दिनों अपनी पढ़ाई के चलते अमेरिका के न्यूयॉर्क में और वहीं से अपनी तस्वीरें शेयर की है। एक तस्वीर में वो अपनी सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इस फोटो में वो येलो कलर के टॉप के साथ लाइट ब्लू कलर की जींस में नजर आ रही हैं। तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्होंने न्यूयॉर्क के सेंट्रल पार्क गगनचुंबी इमारतों की तस्वीर के शेयर किया है। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘हैलो समर।’ खुशी इन फोटोज को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा। इस फोटोज को अब तक (खबर लिखे जाने तक) कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by ᴋʜᴜsʜɪ ᴋᴀᴘᴏᴏʀ (@khushi05k)

साथ कई बॉलीवुड स्टार किड्स उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं उनकी बड़ी और एक्ट्रर खुशी कपूर ने तस्वीरों पर कमेंट कर लिखा, ‘क्या आप वापस आ सकती हैं और मुझे भी हैलो कह सकती हो।’ अंजली धवन ने लिखा, ‘वापस आ जाओ।’ साथ ही अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने कमेंट कर लिखा, ‘तुम्हारी याद आ रही है।’

हाल ही में खुशी कपूर ने अपनी बहन जान्हवी कपूर के साथ मालदीव वेकेशन से लौटती थी। जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री जान्हवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। इस तस्वीरों खुशी और जान्हवी एंजॉय करती नजर आ रही थी।

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खुशी कपूर न्यूयॉर्क से पढ़ाई कर रही हैं। पिछले साल कोविड-19 महामारी के चलते वो स्वदेश लौट आई थीं। लेकिन अमेरिका में स्थिति नॉर्मल होने के बाद वो एक बार फिर से अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका पहुंच गई हैं। आपको बता दें कि खुशी कपूर ने अभी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू नहीं किया है। लेकिन उनकी फैंस फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है।

chat bot
आपका साथी