Khesari Lal Yadav: 'बेटी को क्या मुंह दिखाऊं, मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा,' आखिर ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?

Khesari Lal Yadav भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी परेशान हैं। उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने फैंस से कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वो भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ देंगे।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Publish:Thu, 01 Dec 2022 11:25 AM (IST) Updated:Thu, 01 Dec 2022 11:25 AM (IST)
Khesari Lal Yadav: 'बेटी को क्या मुंह दिखाऊं, मैं इंडस्ट्री छोड़ दूंगा,' आखिर ऐसा क्यों बोले खेसारी लाल यादव?
khesari lal yadav will quit bhojpuri industry

नई दिल्ली, जेएनएन। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के शाह रुख खान यानी खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पिछले दिनों उन्होंने बिना नाम लिए कुछ लोगों पर खुद को परेशान करने का आरोप लगाया। अब उनकी बेटी की तस्वीर और उसके नाम को अश्लील गानों से जोड़ा जा रहा है। इन सबसे परेशान एक्टर ने वीडियो बनाकर लोगों से कहा था कि वो एक पिता को मजबूर ना करें और ये सब घटियापन बंद कर दें। खेसारी के सब्र का बांध टूटता नजर आ रहा है। हाल ही में लाइव आकर उन्होंने फैंस से कहा कि अगर ये सब बंद नहीं हुआ तो वो भोजपुरी इंडस्ट्री हमेशा के लिए छोड़ देंगे।

खेसारी लाल का छलका दर्द 

दरअसल, हुआ क्या कि पिछले दिनों एक लाइव शो के दौरान एक्टर के किसी करीबी ने एक राजपूत लड़के को थप्पड़ मार दिया था। जिसके बाद राजपूत समाज का गुस्सा खेसारी लाल यादव पर भड़क उठा। उन्होंने एक्टर की बेटी को टारगेट बनाया, उसके नाम और तस्वीरों के साथ अश्लील गानों को जोड़ दिया। सोशल मीडिया पर ये भद्दे गाने प्रमोट किए जाने लगे। जब ये सब जब खेसारी लाल यादव को पता चला तो उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी करना है उनके साथ करें पर परिवार को छोड़ दें।

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

बेटी के नाम पर वायरल हो रहे अश्लील गानें 

बावजूद इसके खेसारी को निशाना बनाने वालों ने यूट्यूब से उनके कई गाने डिलीट करवा दिए। अब एक्टर एक बार फिर लाइव आए और लोगों से कहा कि ये सब अगर बंद नहीं होगा तो वो इंडस्ट्री छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि वो एक पिता भी हैं और ऐसे माहौल में काम नहीं कर पाएंगे। उन्हें ना भूख लग रही है और ना ही काम में मन लग रहा है। उन्हें पूरी तरह से परेशान किया जा रहा है, उनके गाने भी चोरी हो रहे हैं। खेसारी ने कहा कि वो अभी भी काफी तकलीफ में हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Khesari Lal Yadav (@khesari_yadav)

'...नहीं तो छोड़े दूंगा इंडस्ट्री'

बता दें कि पिछले दिनों उन्होंने 'बड़का भैया' कह कर किसी पर इल्जाम लगाए थे, कि वो उन्हें बर्बाद कर देना चाहते हैं। लोगों ने अंदाजा लगाया कि खेसारी जिनके बारे में बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पवन सिंह हैं। इन दोनों के बीच छत्तीस का आंकड़ा है और ये जगजाहिर है।

ये भी पढ़ें

'बड़का भैया' बर्बाद करना चाहते हैं खेसारी लाल यादव का करियर? फैंस के सामने एक्टर ने सुनाई पूरी आपबीती

 Bhediya Box Office Collection Day 6: 'दृश्यम 2' के आगे छूटे 'भेड़िया' के पसीने, बुधवार को हुआ बस इतना कारोबार

chat bot
आपका साथी