Kaun Banega Crorepati: ये हैं वो चार प्रतिभागी, जिनकी वजह से रचा गया नया इतिहास

Kaun Banega Crorepati कौन बनेगा करोड़पति के सीजन-11 में अभी तक 4 प्रतिभागियों ने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया है।

By Mohit PareekEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 04:05 PM (IST) Updated:Thu, 28 Nov 2019 04:06 PM (IST)
Kaun Banega Crorepati: ये हैं वो चार प्रतिभागी, जिनकी वजह से रचा गया नया इतिहास
Kaun Banega Crorepati: ये हैं वो चार प्रतिभागी, जिनकी वजह से रचा गया नया इतिहास

नई दिल्ली, जेएनएन। कौन बनेगा करोड़पति का सीजन 11 जल्द ही पूरा होने वाला है और इस बार सीजन में कई लोगों ने लाखों-करोड़ो रुपये जीते। लेकिन चार प्रतिभागी ऐसे रहे, जिन्होंने 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दिया और 1 करोड़ रुपये जीते। 1 करोड़ के सवाल तक पहुंचने वाले प्रतिभागियों की लिस्ट तो लंबी है, लेकिन सिर्फ चार लोग ही इस सवाल का सही जवाब दे सके।

आपको बता दें कि खास बात ये है कि यह सीजन ऐसा है, जिसमें चार लोग करोड़पति बन पाए हैं। इससे पहले के सीजन में चार से कम लोग ही करोड़पति बन पाए थे यानी 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब दे पाए थे। लेकिन इस बार चार प्रतिभागियों ने सही जवाब देकर इतिहास रच दिया है। चार करोड़पतियों की वजह से यह सीजन अभी तक के सीजन में सबसे खास बन गया है।

 

View this post on Instagram

In this historic season, #KBC11 got not one or two, but four crorepatis. Catch a glimpse of their journey and winning moments and tune in to the #KBCFinaleWeek tonight at 9 PM only on Sony. @amitabhbachchan

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial) on Nov 27, 2019 at 10:11pm PST

बता दें कि इस बार बिहार के रहने वाले सरोज राज, अमरावती की रहने वाली बबीता ताड़े, पश्चिम बंगाल के रहने वाले गौतम झा और झारखंड के रहने वाले अजीत कुमार ने 1 करोड़ रुपये जीते हैं। चारों लोग एक मध्यम वर्ग परिवार से आते हैं, जिसमें बबीता ताड़े एक स्कूल में 1500 रुपये सैलरी में नौकरी करती है। वहीं सनोज राज एक किसान परिवार से आते हैं।

7 करोड़ के सवाल का कोई नहीं दे सका जवाब

वहीं चार लोगों ने 1 करोड़ रुपये जीतने के बाद 7 करोड़ के सवाल का सामना किया। लेकिन पूरे सीजन में एक भी प्रतिभागी 7 करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे पाया। वहीं सोनी टीवी ने भी इन चार करोड़पतियों की कहानियों को दिखाया है और उस पल को मिलाकर एक वीडियो बनाया है, जब उन्होंने एक करोड़ के सवाल का जवाब दिया और अपनी खुशी व्यक्त की।

chat bot
आपका साथी