Katrina Kaif ने शुरू की फिल्म टाइगर 3 की तैयारियां, वर्कआउट वीडियो किया शेयर

बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ हमेशा अपनी मुस्कान से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

By Nitin YadavEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 09:56 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 09:56 AM (IST)
Katrina Kaif ने शुरू की फिल्म टाइगर 3 की तैयारियां, वर्कआउट वीडियो किया शेयर
Katrina Kaif started preparations for the film 'Tiger 3'. photo source @katrinakaif instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ हमेशा अपनी मुस्कान से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपने फोटोज, वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

वीडियो में अभिनेत्री कई तरह की एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। उनकी इस वीडियो को सोशल मीडिया पर उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, वीडियो को इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कई बॉलीवुड कलाकार वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिल्म ‘फोन भूत’ में उनके सह कलाकार सिद्धांत चतुर्वेदी ने कमेंट कर लिखा, ‘मोटिवेशनल’। यास्मीन कराचीवाला ने लिखा, ‘कटरीना तुम कभी ना रूकने वाली और निडर हो।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर एक्ट्रेस ने एक खास कैप्शन भी लिखा है। वीडियो में वो रेड कलर की क्रॉप टॉप और ब्लैक कलर की ट्राउजर में नजर आ रही हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार अभिनेत्री कटरीना कैफ ने टाइगर फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म ‘टाइगर 3’ की तैयारियां शूरू कर दी हैं।

रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग को पूरा कर लिया गया है। ‘टाइगर 3’ में सलमान खान के साथ अभिनेता इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। सलमान और इमरान इस फिल्म से पहले बार स्क्रीन स्पेस शेयर कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार ये फिल्म अगले साल 2022 में ईद पर रिलीज होगी।

वहीं कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही वो फिल्म ‘फोन भूत’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वो रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ में अक्षय कुमार के साथ नजर आने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी