अब करीना निभाएंगी मराठी युवती की भूमिका

करीना कपूर खान ने 'रिफ्यूजी' से लेकर अब तक लगभग एक दशक के कॅरियर में लंबा सफर तय किया है।

By Edited By: Publish:Sat, 21 Jun 2014 11:37 AM (IST) Updated:Sat, 21 Jun 2014 11:49 AM (IST)
अब करीना निभाएंगी मराठी युवती की भूमिका

मुंबई। करीना कपूर खान ने 'रिफ्यूजी' से लेकर अब तक लगभग एक दशक के कॅरियर में लंबा सफर तय किया है। उनका कहना है कि उन्हें अलग-अलग भूमिकाएं करना पसंद हैं, क्योंकि वे फिल्में चुनते समय जोखिम लेती हैं। 'सिंघम रिटन्र्स' में करीना एक आम मराठी युवती की भूमिका अदा कर रही हैं। आमतौर पर ग्लैमरस लुक में नजर आने वाली करीना ने ऐसी भूमिका क्यों स्वीकारी? करीना कहती हैं, ''यह एक कलाकार का कर्तव्य है कि वह विभिन्न भूमिकाएं चुने और उन्हें निभाए, सभी चीजों के लिए थोड़ा बहादुर बने। कई बार फिल्में सफल होती हैं, कई बार नहीं। मुझे जोखिम लेने में आनंद आता है। मैं केवल नाचने-गाने वाली फिल्में ही नही करना चाहती।'

पढ़ेंः'ऊप्स मोमेंट' की शिकार हुईं करीना कपूर!

chat bot
आपका साथी