करीना कपूर को हर भारतीय महिला लगती है सुंदर

भारतीय महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुंदर लगती हैं। फिर उनका रंग-रूप चाहे जैसा भी हो। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस करीना कपूर का भी कुछ यही मानना है।

By Tilak RajEdited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 03:59 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 04:05 PM (IST)
करीना कपूर को हर भारतीय महिला लगती है सुंदर

मुंबई। भारतीय महिलाएं पारंपरिक परिधानों में सुंदर लगती हैं। फिर उनका रंग-रूप चाहे जैसा भी हो। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का भी कुछ यही मानना है।

विक्रम भट्ट के 'लव गेम्स' का हिस्सा होंगी पत्रलेखा

करीना कपूर को भी प्रत्येक भारतीय महिला अपने आप में सुंदर लगती है। करीना 'क्राफ्ट्सविला मिस एथनिक' ब्यूटी कॉन्टेस्ट का चेहरा हैं। वह यहां 11 सितंबर को आयोजित होने वाली प्रतियोगिता के फाइनल की विजेता को ताज पहनाएंगी। इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में देश की किसी भी उम्र की शादीशुदा या गैर विवाहिता महिलाएं हिस्सा ले सकती हैं।

वरुण धवन ने मोरक्को में 'ढिशूम' का दूसरा शेड्यूल किया पूरा

यहां करीना ने कहा, 'प्रत्येक भारतीय महिला अपने आप में अलग और खूबसूरत है। क्राफ्ट्सविला मिस एथनिक के जरिये हम उन्हें खोज रहे हैं, जिन्हें खुद पर यकीन है।'

करीना का मानना है कि प्रत्येक भारतीय को देश की विरासत को संरक्षित करने के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा, 'भारत विविधता और विविध मानव जातियों का ठिकाना है और हम सभी के लिए इसे संरक्षित करना बेहद जरूरी है।'

बर्थडे स्पेशल: बॉलीवुड में मां का रोल निभाने वाली अभिनेत्रियां

chat bot
आपका साथी