Kareena Kapoor के बेटे जहांगीर हुए 6 महीने के, बिकिनी पहने छोटे नवाब को गोद में लिए एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर

करीना कपूर खान इन दिनों अपनी किताब करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। किताब के लॉन्च होने के साथ ही करीना कपूर के बेटे जेह भी चर्चा में आ गए हैं। आज करीना के छोटे नवाब जेह 6 महीने के हो चुके हैं।

By Priti KushwahaEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 01:37 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 01:37 PM (IST)
Kareena Kapoor के बेटे जहांगीर हुए 6 महीने के, बिकिनी पहने छोटे नवाब को गोद में लिए एक्ट्रेस ने शेयर की खास तस्वीर
Photo Credit : Kareena Kapoor Khan Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी किताब 'करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल' को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। किताब के लॉन्च होने के साथ ही करीना कपूर के बेटे जेह भी चर्चा में आ गए हैं। इस किताब में करीना ने बेटे तैमूर अली खान और जेह के जन्म के 9 महीनों के अपने सभी अनुभवों के बारे में​ लिखा है। आज करीना के छोटे नवाब जेह 6 महीने के हो चुके हैं। इस खास मौके पर करीना ने बेटे संग अपनी एक खास तस्वीर शेयर की है। यहां देखें तस्वीरें...

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जेह संग अपनी तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें 6 महीने पूरे होने की बधाई दी है। तस्वीर को शेयर करने के साथ ही करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'आपको हमेशा प्यार, खुशी और साहस, 6 महीने मुबारक हो मेरी जिंदगी।' इसके साथ करीना ने कैप्शन में दिल वाली इमोजी भी बनाई है।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि करीना जेह को बड़े ही प्यार से जेह को गोद में पकड़ा हुआ है। वहीं इस दौरान जेह अपनी आंखों को बंद किए हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर बीच पर ली गई है। फोटो में करीना ने करीना ने इसमें ब्लैक और पिंक बिकिनी पहनी हुई है। इस दौरान मां बेटे दोनों ही काफी प्यारे लग रहे हैं। महज एक घंटे पहले शेयर किए गए इस तस्वीर को अबतक तीन लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर कमेंट कर फैंस जेह को ढेर सारा प्यार दे रहे हैं।

करीना के करियर की बात करें तो वह जल्द ही आमिर ख़ान की फ़िल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नज़र आएंगी। इस फ़िल्म का निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है। यह हॉलीवुड फ़िल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है। वहीं हाल ही में करीना ने प्रोड्यूसर बनने का एलान किया था। 10 अगस्त को उन्होंने घोषणा की थी कि वो फ़िल्म निर्माण में उतर रही हैं। करीना एकता कपूर के साथ मिलकर फ़िल्म का निर्माण कर रही हैं, जिसमें वो मुख्य भूमिका भी निभाएंगी। इस थ्रिलर फ़िल्म का निर्देशन हंसल मेहता कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी